Congress Protest Against Bihar Government Demand for Withdrawal of FIR Against Rahul Gandhi राहुल पर केस के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंका सीएम का पुतला, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCongress Protest Against Bihar Government Demand for Withdrawal of FIR Against Rahul Gandhi

राहुल पर केस के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंका सीएम का पुतला

केस नहीं हुआ वापस तो सड़कों पर होगा आंदोलन :जिलाध्यक्ष फारबिसगंज, निज संवाददाता। राहुल गांधी

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 18 May 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
राहुल पर केस के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंका सीएम का पुतला

केस नहीं हुआ वापस तो सड़कों पर होगा आंदोलन: जिलाध्यक्ष फारबिसगंज, निज संवाददाता। राहुल गांधी के बिहार दौरे पर दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास जाने से रोकने एवं पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू की अगुआई में आयोजित इस प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने जहां एक तरफ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए वहीं नीतीश कुमार मुर्दाबाद एवं हाय हाय के नारे बुलंद किए। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास जाने से रोका गया एवं पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई यह लोकतंत्र की हत्या है।

समय रहते बिहार सरकार केस को वापस लें अन्यथा आर पार का आंदोलन होगा। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने कहा कि सरकार एवं पुलिस के लाख ताकत के बावजूद भी राहुल गांधी अंबेडकर छात्रावास में जाकर छात्रों से संवाद किए एवं अपनी बात निडर होकर रखी। करण ने कहा कि सरकार में इतनी ताकत नहीं है कि वह राहुल गांधी के कदम को रोक सके मगर प्राथमिकी जैसे कार्रवाई कर सरकार डर एवं भ्रष्ट होने का प्रमाण दे रही है। करण ने कहा कि अभिलंब अगर राहुल गांधी पर दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं हुआ तो फिर सड़कों पर आंदोलन का नजारा दिखेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शाद अहमद ,पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी श्री कुमार ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषि देव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू, कंचन विश्वास, गौरव गुप्ता, प्रदीप कर्ण, दिलकश, अमन राजा ,असलम शेख, विक्की अंसारी, रोहित राज, राजू यादव, जितेन मंडल, सुधीर कुमार, दयानंद मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन एवं पुतला दहन को लेकर सदर रोड स्थित स्टेशन चौक के समीप कुछ देर के लिए जाम लग गया। बाद में आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।