RBSE 12th Datesheet 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट बदली, देखें नया टाइम टेबल
- Rajasthan 12th board exam: आरबीएसई ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट में बदलाव किया है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा के साथ टकराव (Clash) से बचने के लिए डेटशीट में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

RBSE 12th Datesheet 2025 Revised: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट में बदलाव किया है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा के साथ टकराव (Clash) से बचने के लिए डेटशीट में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। आरबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आरबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट में बदलाव-
1. संस्कृत साहित्य और संस्कृत भाषा की परीक्षा 22 मार्च, 2025 के बजाय 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
2. समाजशास्त्र परीक्षा 27 मार्च, 2025 के बजाय 3 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
3. ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निम्बार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराणिताह धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, समुद्रिक शास्त्र, वास्तु विज्ञान और पुरोहित शास्त्र सहित विषयों के लिए परीक्षा 1 अप्रैल, 2025 के बजाय 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
4. इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान सहित विषयों की परीक्षा 3 अप्रैल, 2025 के बजाय 22 मार्च को आयोजित की जाएगी।
5. कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस की परीक्षा 7 अप्रैल, 2025 के बजाय 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 अस्थायी रूप से 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित किया जाना है।
RBSE 12th Exam Date Sheet 2025: राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड रिवाइज्ड डेटशीट 2025 कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए न्यूज अपडेट सेक्शन में जाना होगा।
3. अब आपको डेटशीट लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको कक्षा 12वीं रिवाइज्ड टाईम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा।
5. अब आपकी स्क्रीन पर रिवाइज्ड डेटशीट ओपन हो जाएगी।
6. अब आप राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिवाइज्ड डेटशीट को डाउनलोड कर लीजिए।
7. परीक्षा के लिए रिवाइज्ड डेटशीट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।