Maharashtra Board SSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 mahahsscboard.in पर जारी, Direct Link
Maharashtra Board SSC Result 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHS) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SSC result 2025 Maharashtra Board: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHS) की ओर से आज 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सीट नंबर की जरूरत पड़ेगी। कुल पास प्रतिशत 94.10% दर्ज किया गया है।
इस साल कोंकण 98.82% की कुल पास फीसदी पाकर टॉप जिला बना है। महाराष्ट्र एसएससी के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से 3.83% अच्छा प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.14% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.31% रहा है। इस साल, नागपुर महाराष्ट्र एसएससी परीक्षाओं में सबसे कम पर्फोर्मेंस करने वाला जिला बन गया है, यहां सिर्फ 90.78% स्टूडेंट्स ही पास हुए हैं। इस वर्ष, 2,46,602 छात्रों को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), स्काउट और गाइड, खेल, कला और संस्कृति जैसे अलग एक्टिविटी के लिए ग्रेस अंक मिले हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट लिस्ट
– mahahsscboard.org
– mahahsscboard.in
– sscresult.mkcl.org
– results.digilocker.gov.in
Maharashtra SSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको SSC Examination February 2025 Result लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना सीट नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया गया था। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स को लेकर असंतुष्ट होंगे, वे रीचेकिंग, मार्क्स वेरिफिकेशन, आंसर-शीट की फोटोकॉपी, रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। वे खुद से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने स्कूल के जरिए एप्लाई कर सकेंगे।