Union Minister Nityanand Rai nephew murder sister injured brothers shoot each other Bhaglpur bihar पानी के लिए बह गया खून, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या, बहन जख्मी; भाइयों में चली गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsUnion Minister Nityanand Rai nephew murder sister injured brothers shoot each other Bhaglpur bihar

पानी के लिए बह गया खून, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या, बहन जख्मी; भाइयों में चली गोली

  • पानी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। एक भाई ने गोली चला दी जो दूसरे को लग गई। इस पर दूसरे भाई ने भी फारिंग कर दी। बीच बचाव में उनकी मां के हाथ में भी गोली लगी है। मृतक का नाम विश्वजीत यादव है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 March 2025 11:55 AM
share Share
Follow Us on
पानी के लिए बह गया खून, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या, बहन जख्मी; भाइयों में चली गोली

बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से है जहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि पानी के विवाद में दो भाइयों की ओर से गोली चलाई गई जिसमें एक भाई जगजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरा भाई और उनकी मां भी गोली लगने से घायल बताई गई है। घटना नवगछिया के परबत्ता थाना के जगतपुर गांव की है। मृतक और घायल नित्यानंद राय की चचेरी बहन के बेटे हैं।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजे, जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच मामूली विवाद के बाद गोलीबारी हो गई। दोनों को समझाने में मां बीच में आ गई। दोनों ओर से की गई गोलीबारी में तीनों को गोली लग गई। तीनों को भागलपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां विश्वजीत यादव की मौत हो गई। जयजीत की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनकी मां के हाथ में गोली लगी है।

ये भी पढ़ें:बिहार के वैशाली में ठांय-ठांय, क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को मारी गोली; पटना रेफर

जानकारी के मुताबिक गुरुवार के अहले सुबह सप्लाई वाले नल पर पानी भरने को लेकर हुए दोनों भाइयों में विवाद के बीच विवाद हुआ और गोली चल गई। गोलीबारी में विश्वजीत यादव उर्फ विकल यादव की मौत हो गई जबकि गोली लगने से पूर्व मुखिया जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। लगभग चार पांच राउंड गोली चलने की बात बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार के सुबह सप्लाई वाले नल से विश्वजीत यादव पानी भर रहा था जिसका जयजीत यादव ने विरोध किया। उसने कहा कि नल हमारा है हम पानी नहीं भरने देंगे। इसी बात पर दोनों में तू तू मैं-मैं के बाद लड़ाई शुरू हो गई और विवाद के बीच विश्वजीत यादव ने जयजीत यादव को गोली मार दी।

ये भी पढ़ें:डबल मर्डर से बिहार में सनसनी, बेटे ने पिता और सौतेली मां को काटा

गोली लगने से बौखलाए जयजीत यादव ने विश्वजीत का हथियार छीनकर उस पर भी फायरिंग कर दिया। घटना के बाद दोनों को आनन फानन में भागलपुर में डा. एन के यादव के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां विश्वजीत यादव उर्फ विकल को मृत घोषित कर दिया। वही जयजीत यादव का इलाज जारी है। घटना के वरीय पुलिस पदाधिकारी भी भागलपुर जाकर घायलों से पूछ ताछ कर रहे है। घायल मुखिया जयजीत यादव का अपराधिक इतिहास भी रहा है। उनपर हत्या के कई मामले दर्ज है। घटना को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों के बीच भी बौखलाहट है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़ें:लीची के पेड़ पर लटकी मां-बेटी की डेड बॉडी, बिहार में डबल मर्डर की आशंका से दहशत
ये भी पढ़ें:जमुई में डबल मर्डर से सनसनी, डायन बताकर पति-पत्नी को काटा

मामले में एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि हम घटनास्थल पर हैं, एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जांच पड़ताल जारी है। गोली मारने वाले का आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। मृतक केन्द्रीय मंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। विशेष छानबीन की जा रही है।