Police Seize 14 7 kg Ganja from Pan Shop Arrest Owner in Parihar पान की गुमटी से 14.7 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsPolice Seize 14 7 kg Ganja from Pan Shop Arrest Owner in Parihar

पान की गुमटी से 14.7 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

परिहार में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मैसहा चौक स्थित एक पान की गुमटी से 14 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। गुमटी के मालिक दीपू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीTue, 29 April 2025 01:38 AM
share Share
Follow Us on
पान की गुमटी से 14.7 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

परिहार। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मैसहा चौक स्थित एक पान की गुमटी से 14 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गुमटी मलिक दीपू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैसहा चौक स्थित एक पान की गुमटी में गांजा की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने गुमटी को घेर कर तलाशी ली तो वहां से 14 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने गुमटी मलिक दीपू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।