Women Empowerment in Bihar Community Dialogue Highlights Government Schemes योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं बच्चों को दे रही हैं तालीम, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWomen Empowerment in Bihar Community Dialogue Highlights Government Schemes

योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं बच्चों को दे रही हैं तालीम

बड़हरिया, एक संवाददाता। सरकार के द्वारा चलाए जारहे महिलाएं सशक्तिकरण के लिए महिला संवाद में महिलाएं अपनी समस्या को काफी मजबूती के साथ रख रही है। क्षेत्र के तमाम विकास की योजनाओं के लिए वह काफी तत्पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 16 May 2025 01:11 PM
share Share
Follow Us on
 योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं बच्चों को दे रही हैं तालीम

बड़हरिया, एक संवाददाता। सरकार के द्वारा चलाए जारहे महिलाएं सशक्तिकरण के लिए महिला संवाद में महिलाएं अपनी समस्या को काफी मजबूती के साथ रख रही है। क्षेत्र के तमाम विकास की योजनाओं के लिए वह काफी तत्पर है। महिलाएं कई विकास योजनाओं का लाभ लेकर अपनी परिवार के स्थिति को सुधार रही है। प्रखंड के रामपुर और नवलपुर पंचायत में बीडीओ संदीप कुमार ने महिला संवाद में सरकार के योजनाओं पर चर्चा की। बीडीओ संदीप कुमार ने जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार के सभी योजनाओं में जागरूक होना जरूरी है। सरकार पंचायत में अनेकों योजनाओं को संचालित की है जिसका भरपूर लाभ लेने के अलावा उस योजनाओं की जानकारी होना जरूरी है।

महिलाएं घर का काम करती है जिसका ठीक संचालन के लिए महिलाओं की भागेदारी जरूरी है। सरस्वती जीविका महिला ग्राम संगठन के महिलाएं काफी जागरूक हुई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना है। कार्यक्रम में बीडीओ के देखरेख में ग्रामीण महिलाओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से कार्यकम को महिलाओं को दिखाकर उसका अधिक लाभ के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं ने सरकार के कार्यक्रम का अनुभव का साझा किया। शारदा देवी द्वारा जो अपनी बच्ची को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के से उच्च शिक्षा दिलवाने में सफल हुई। रानी देवी भी सरकार के विभिन्न योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को आगे बढ़ा रही है। सड़क, नाला,सोलर लाइट, जीविका बैंक, जीविका भवन,सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक विवाह भवन, प्रखण्ड स्तर पर डिग्री कॉलेज इत्यादि योजनाओं का ग्रामीण महिलाएं द्वारा मांग किया गया। पंचायत में विकास कार्यों में नीति निर्धारण महिलाएं के अपेक्षाएं के अनुसार किया जा सके। मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक रवि रंजन, सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार श्रीवास्तव, विश्वंभर कुमार गुप्ता, मुखिया शबाना परवीन, डॉ नौशाद अली, जीविका दीदियां एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।