किशनगंज: कलवार इंडिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने धनंजय जायसवाल
किशनगंज के व्यवसायी धनंजय जायसवाल को कलवार इंडिया एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी की अनुशंसा पर उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। धनंजय ने जिले में कलवार समाज...

किशनगंज। शहर के जानेमाने व्यवसायी धनंजय जायसवाल को कलवार इंडिया एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी , प्रभारी सह संयोजक महोदय डॉ राजेश रौशन एवं कोर टीम की अनुशंसा पर इन्हें किशनगंज जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री जायसवाल ने कहा कि जिले में कलवार समाज को संगठित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने व जिला इकाई के रूप में सशक्त टीम बनाने का प्रयास करूंगा। इससे पूर्व धनंजय जायसवाल कलवार संवर्गीय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष, जिला चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष व रेड क्रॉस के चयनित सदस्य भी है।अध्यक्ष बनने पर कलवार संवर्गीय सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौतम भगत, सह कोषाध्यक्ष पप्पू चौधरी,डॉक्टर शिव कुमार,डॉक्टर संजीव चौधरी, रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा,पिंटू कुमार, ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।