Preparation for 2025 Bihar Assembly Elections EVM and VVPAT Inspection Updates विधान सभा चुनाव को ले 56936 नए नाम जोड़े गए, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPreparation for 2025 Bihar Assembly Elections EVM and VVPAT Inspection Updates

विधान सभा चुनाव को ले 56936 नए नाम जोड़े गए

मोतिहारी में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के तहत ईवीएम और विविपैट की प्रथम स्तरीय जांच की जा रही है। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि 56936 नए नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। लिंगानुपात 857 से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 16 May 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
विधान सभा चुनाव को ले 56936 नए नाम जोड़े गए

मोतिहारी, हप्रि.। आगामी विधान सभा नर्विाचन 2025 की तैयारी से संबंधित ईवीएम विविपैट के प्रथम स्तरीय जांच कार्य व मतदाता सूची की अपडेट स्थिति की जानकारी डीएम सौरभ जोरवाल ने गुरुवार को बैठक में दी। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष सचिव शामिल थे। डीएम ने कहा कि ईवीएम व विविपैट की प्रथम स्तरीय जांच पिछले 02 मई से किया जा रहा है। जिसे 24 मई तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इस कार्य में भारत नर्विाचन आयोग की ओर से प्रतिनियुक्त 17 अभियंता कर रहे हैं। इसमें प्रतिदिन तीन सौ ईवीएम व विविपैट की जांच की जा रही है।

जिले में कुल 7209 ईवीएम व 6058 विविपैट उपलब्ध हैं। बिहार नर्विाचन आयोग के दो प्रेक्षक जांच का निरीक्षण किये हैं। 17 मई को बिहार नर्विाचन आयुक्त डॉ विवेक जोशी ने सुबह नौ बजे प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का स्वंय जायजा लेंगे। इस मौके पर उपस्थित रहने के लिये सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नर्दिेश दिया गया। डीएम ने बताया कि जांच के दौरान गड़बड़ी पाये जाने वाले सस्टिम को रिजेक्ट कर अलग कमरा में रखा जा रहा है। जो सस्टिम ठीक है उसी सस्टिम का उपयोग आगामी विधान सभा नर्विाचन में किया जायेगा। जिसकी पूर्ण जानकारी व सूची सभी को उपलब्ध करा दिया जायेगा। 56936 नए नाम जोड़े गए मतदाता सूची के बारे में डीएम ने कहा कि 07 जनवरी 2025 को प्रारुप प्रकाशन के समय जिले में कुल नर्विाचकों की संख्या 3628226 थी जो बढ़कर 3678984 हो गयी है। इस दौरान 56936 नए नाम जोड़े गये हैं। जबकि 12557 नाम को हटाया गया है। सबसे अधिक नाम 8433 ढाका विधान सभा क्षेत्र में जोड़े गये हैं। वहीं सबसे अधिक 2395 नाम सुगौली विधान सभा क्षेत्र से हटाए गए है। सुगौली विधान सभा क्षेत्र में 6125 नये नाम भी जोड़े गए है। सबसे अधिक पीपरा विधान सभा क्षेत्र में है 363340 मतदाता रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में 300175, सुगौली विधान सभा क्षेत्र में 298471, नरकटिया विधान सभा क्षेत्र में 316491, हरसद्धिि विधान सभा क्षेत्र में 285842, गोवन्दिगंज विधान सभा क्षेत्र में 287993, केसरिया विधान सभा क्षेत्र में 281247, कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र में 271837, पीपरा विधान सभा क्षेत्र में 363340, मधुबन विधान सभा क्षेत्र में 282633, मोतिहारी विधान सभा क्षेत्र में 338421, चिरैया विधान सभा क्षेत्र में 310571 व ढाका विधान सभा क्षेत्र में 341963 नर्विाचित पंजीकृत हैं। लिंगानुपात 857 से बढ़कर 902 हुआ डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि 07 जनवरी 2025 को प्रकाशित मतदाता सूची में लिंगानुपात 857 था जो बढ़कर अब 902 हो गया है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक लिंगानुपात 939 गोवन्दिगंज विधान सभा क्षेत्र व हरसद्धिि में 928 दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम लिंगानुपात नरकटिया विधान सभा क्षेत्र में 887 दर्ज है। डीएम ने कहा कि लिंगानुपात बढ़ाने के लिये महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास होना चाहिए। जिन विधान सभा क्षेत्रों में जिला के औसत से कम लिंगानुपात है वहां विशेष प्रयास करने की जरुरत है। इसमें रक्सौल , नरकटिया, मोतिहारी, चिरैया व ढाका विधान सभा क्षेत्र महत्वपूर्ण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।