Khadi and Village Industries Commission scammed in Bihar people disappear after loan on wrong address 603 बिहारियों ने लगाया सरकार को करोड़ों का चूना, गलत पता पर लोन लेकर लापता हो गए, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhadi and Village Industries Commission scammed in Bihar people disappear after loan on wrong address

603 बिहारियों ने लगाया सरकार को करोड़ों का चूना, गलत पता पर लोन लेकर लापता हो गए

बिहार में खाद्यी और ग्रामोद्योग आयोग से छोटे और मंझोले उद्योग लगाने के लिए 603 लोगों ने गलत पता देकर लाखों का लोन ले लिया। अब खोजने पर उस पता पर कर्जदार ही नहीं मिल रहे हैं।

Ritesh Verma मुख्य संवाददाता, पटनाThu, 15 May 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
603 बिहारियों ने लगाया सरकार को करोड़ों का चूना, गलत पता पर लोन लेकर लापता हो गए

खादी और ग्रामोद्योग आयोग से लघु और सूक्ष्म उद्योग लगाने के नाम पर बिहार में 603 लोगों ने गलत पता पर लाखों का कर्ज लिया और लापता हो गए। जब दो साल बाद भी कर्ज वापसी नहीं शुरू हुई तो विभाग ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि दिया गया पता गलता था। इतना ही नहीं, सैकड़ों उद्यमी ऐसे भी निकले हैं जो कर्ज लेकर घर बैठ गए। ना उद्योग लगाया और ना ही कर्ज के पैसे लौटाए। आयोग अब सबकी खोज-खबर ले रहा है। डाक विभाग को इस छानबीन का काम सौंपा गया है।

डाक विभाग से जांच कराने के बाद खादी और ग्रामोद्योग आयोग के साथ बड़े फर्जीवाड़ा की बात सामने आई है। जांच के दायरे में 3940 उद्यमियों को शामिल किया गया था। अब तक इसमें 1942 की ही जांच हुई है। इन 1942 में 484 उद्यमी ऐसे हैं, जिन्होंने कर्ज लिया और पैसे दबाकर बैठ गए। वहीं 603 उद्यमियों ने गलत पता और जानकारी देकर राशि हड़प ली। खोजबीन के बाद भी इनका कोई अता-पता नहीं चला।

बिहार के 15 जिलों में सहकारी बैंक खोलने की तैयारी, 1 लाख लोगों को लोन देने का क्या है प्लान

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लघु और सूक्ष्म उद्योग लगाने के लिए पांच से दस लाख रुपये तक कर्ज दिया जाता है। यह कर्ज खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा 2022 में दिया गया था। जब आयोग कर्ज वापसी के लिए संपर्क कर रहा था, तो उद्यमी जवाब नहीं दे रहे थे। तब आयोग ने कर्जदारों की जांच डाक विभाग के बिहार सर्किल को सौंप दिया। आयोग इस योजना में विनिर्माण में 10 लाख या उससे अधिक और व्यवसाय सेवा में 5 लाख या उससे अधिक का कर्ज देता है।

बचे 1990 उद्यमियों की एक सप्ताह में पूरी होगी जांच

डाक विभाग बिहार सर्किल की ओर से भी जांच पूरी नहीं हुई है। कुल 3940 उद्यमियों में 1990 की जांच अभी चल रही है। इसको लेकर डाक विभाग ने टीम बनाई है। विभाग का कहना है कि एक सप्ताह में अभियान चला कर जांच पूरी कर ली जाएगी।

इन जिलों में इतने उद्यमियों ने नहीं शुरू किया उद्योग

शिवहर - 14

भोजपुर - 67

सीतामढ़ी - 103

सारण - 51

मोतिहारी - 45

रोहतास - 31

लखीसराय - 08

नालंदा - 62

बेतिया - 75

वैशाली - 178

बक्सर - 25

समस्तीपुर - 15

गोपालगंज - 15

नवादा - 49

अररिया - 18

सुपौल - 14

बांका - 04

जहानाबाद - 20

कटिहार - 47

पूर्णिया - 12

सीवान - 22

दरभंगा - 48

भागलपुर - 06

मुजफ्फरपुर - 28

जमुई - 26

पटना - 30

शेखपुरा - 26

कैमूर - 07

मधुबनी - 28

मुंगेर - 07

सहरसा - 09

किशनगंज - 22

खगड़िया - 03

गया - 07

मधेपुरा - 07

औरंगाबाद - 08

बेगूसराय - 05

अरवल - 01