गावों की महिलाओं से सीधी बातचीत कर डीएम ने लिया फीडबैक
जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम केवल जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की सुनवाई और नीति निर्माण में भागीदारी का सेतु बन रहा है।

जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडे ने सोमवार को सदर प्रखंड के कल्पा पंचायत के अमर ज्योति ग्राम संगठन के द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम मे भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम केवल जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की सुनवाई और नीति निर्माण में भागीदारी का सेतु बन रहा है। महिलाएं अब न केवल योजनाओं की जानकारी ले रही हैं, बल्कि स्वयं आगे आकर जनहित के मुद्दे उठा रही हैं। आधी आबादी की व्यापक पैमाने पर भागीदारी व अपने अधिकारों व दायित्वों के प्रति जागरूकता ही लोकतंत्र की असली शक्ति है। उन्होने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि महिलाओं द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेकर संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विशेष रूप से जिन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना या शौचालय निर्माण योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें जल्द लाभान्वित करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। डीएम ने कहा कि जिले में महिलाओं को योजनाओं की जानकारी, उनकी समस्याओं की पहचान, सुझावों का संग्रहण तथा नीति-निर्धारण में भागीदारी के उद्देश्य से संचालित “महिला संवाद” कार्यक्रम लगातार प्रभावशाली साबित हो रहा है अब तक 96 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी जिले में लगातार आयोजित हो रहे महिला संवाद का सिलसिला सोमवार को 32वें दिन भी जारी रहा। जिले के सातों प्रखंडों के चयनित 16 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का सफल आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले के 487 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम संपन्न हो चुका है, जिसमें 96,000 से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो चुकी है। इनमें 89,904 जीविका दीदियां और 6,706 अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं। सोमवार को कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका अनीता कुमारी ने बताया कि जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय खुद महिला संवाद कार्यक्रम को ले गंभीरता दिखा रही हैं। उनके मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अब खुलकर अपनी आकांक्षाएं, समस्याएं एवं सुझाव साझा कर रही हैं। महिलाएं सामुदायिक भवन, पुस्तकालय, विद्यालय की स्थिति, जल-निकासी, नल-जल योजना, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, पेंशन योजनाओं में विस्तार तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन जैसे विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रख रही हैं। फोटो- 19 मई जेहाना- 23 कैप्शन- सदर प्रखंड के कल्पा में आयोजित महिला संवाद को संबोधित करती डीएम अलंकृता पांडे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।