Mungher Chitransh Society Meeting Selects New Officers for Temple Committee मुंगेर चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिन्हा हुए निर्वाचित, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMungher Chitransh Society Meeting Selects New Officers for Temple Committee

मुंगेर चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिन्हा हुए निर्वाचित

मुंगेर में चित्रांश समाज की बैठक में जिला चित्रगुप्त मंदिर समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। मनोज कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, संजीव कुमार सिन्हा को सचिव और राजवंशी प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 20 May 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिन्हा हुए निर्वाचित

मुंगेर, एक संवाददाता। सोमवार को मुंगेर चित्रांश समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अरविंद कुमार सिन्हा के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें जिला चित्रगुप्त मंदिर समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिन्हा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मनोज कुमार सिन्हा को समिति का अध्यक्ष, संजीव कुमार सिन्हा को सचिव तथा राजवंशी प्रसाद को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इस मौके पर मनोज कुमार सिन्हा ने मंदिर के समग्र विकास तथा समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। इस बैठक में प्रो. जयप्रकाश नारायण सिन्हा, इंजीनियर उमाशंकर, दीपक सिंहा, अंजनी कुमार, अमित शेखर, प्रदीप श्रीवास्तव, सुबोध सिन्हा, कौशल श्रीवास्तव, संतोष सहाय, चंदन कुमार, के.के. सिन्हा, अंकेश कुमार, बंटी कुमार, मिथिलेश कुमार तथा अभिषेक आनंद सहित मुंगेर चित्रांश समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

अंत में समाज के सभी सदस्यों ने एकमत होकर नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और मंदिर के विकास हेतु सहयोग देने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।