Tejashwi Yadav Provides Financial Aid to Family of Deceased ITBP Soldier in Bihar दिवंगत आईटीबीपी के जवान की मां को दी गयी दो लाख की आर्थिक सहायता, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTejashwi Yadav Provides Financial Aid to Family of Deceased ITBP Soldier in Bihar

दिवंगत आईटीबीपी के जवान की मां को दी गयी दो लाख की आर्थिक सहायता

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सांसद प्रतिनिधि ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक दिन पूर्व बुधवार को विरोधी दल के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जहानाबाद सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव में ऊक्त जवान...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 15 May 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
दिवंगत आईटीबीपी के जवान की मां को दी गयी दो लाख की आर्थिक सहायता

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के निर्देश पर सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव के निवासी आईटीबीपी के जवान दिवंगत सौरभ कुमार के परिजन को राष्ट्रीय जनता दल के पार्टी कोष से दो लाख की आर्थिक सहायता दी गई। जहानाबाद के सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव के प्रतिनिधि और राजद नेता धर्मपाल सिंह यादव व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विमलेश कुमार ने दिवंगत जवान सौरभ कुमार की मां को ऊक्त सहायता राशि दी। सांसद प्रतिनिधि ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक दिन पूर्व बुधवार को विरोधी दल के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जहानाबाद सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव में ऊक्त जवान को श्रद्धांजलि देने आए थे और इस दौरान उन्होंने उनकी मां एवं परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की थी।

इस दौरान दिवंगत जवान की मां ने अपना दुखड़ा व्यक्त किया था। उन्होंने तेजस्वी यादव को यह बताया था कि पूर्व में उनके पति का निधन हो गया अब होनहार बेटा भी देश पर शहीद हो गया। ऊक्त परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा था कि वे लोग उनके साथ है। उन्होंने राजद के पार्टी कोष से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था। इसी आलोक में त्वरित कार्रवाई कर बुधवार की देर शाम में हीं आर्थिक सहायता दी गयी। मृत जवान की मां व परिवार के लोग काफी भावुक थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।