बदहाली का शिकर है वन विहार पार्क
Siddhart-nagar News - गौतम बुद्ध वन विहार पार्क, जो एनएच 28 सड़क मार्ग पर स्थित है, अब जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। बच्चों के लिए बनाए गए झूले और स्लाइडर गायब हैं और पार्क का मनोरंजन केंद्र अब लोगों से दूर हो गया है। स्थानीय...

ककरहवा। क्षेत्र के एनएच 28 सड़क मार्ग के पश्चिम सटे जंगल में गौतम बुद्ध वन विहार पार्क बनाया गया था। यह पार्क भाजपा शासन काल में वन एवं उद्यान मंत्री रहे स्व. धनराज यादव की पहल पर बनाया गया था, लेकिन आज यह पार्क बदहाली का शिकार है। इस पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, स्लाइडर आदि लगाया गया था। बगल में ही भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी। वर्तमान समय में झूला पार्क से गायब है। स्लाइडर टूट चुका है। इससे मनोरंजन का केंद्र रहे पार्क से लोगों ने दूरी बना लिया है। अब यह जीर्ण शीर्ण हाल में पहुंच चुका है।
स्थानीय लोगों ने पार्क को व्यवस्थित कराने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।