Dumariyaganj Lekhpal Sangh Election Pravesh Kumar Elected President Unopposed प्रवेश कुमार अध्यक्ष व देवेन्द्र बने लेखपाल संघ के मंत्री, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsDumariyaganj Lekhpal Sangh Election Pravesh Kumar Elected President Unopposed

प्रवेश कुमार अध्यक्ष व देवेन्द्र बने लेखपाल संघ के मंत्री

Siddhart-nagar News - 15 एसआईडीडी 05: डुमरियागंज तहसील सभागार में गुरुवार को लेखपाल संघ के नव मनोनीत पदाधिकारियों ने शपथ ली।

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थFri, 16 May 2025 07:00 AM
share Share
Follow Us on
प्रवेश कुमार अध्यक्ष व देवेन्द्र बने लेखपाल संघ के मंत्री

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। लेखपाल संघ डुमरियागंज तहसील कार्यकारिणी का चुनाव गुरुवार को तहसील सभार में हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रवेश कुमार व मंत्री के रूप में देवेन्द्र कुमार सहित अन्य पदों का निर्विरोध चयन किया गया। वहीं नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त की मौजूदगी में तहसील सभागार में डुमरियागंज ईकाई का चयन हुआ। इसमें अध्यक्ष व मंत्री पद के अलावा उपमंत्री देवीलाल गिरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभाकान्त मौर्य, कोषाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद, संप्रेक्षक वीरेन्द्र यादव, सत्या देवी संगठन मंत्री पद पर सर्वसम्मत से चुना गया है।

चुनाव अधिकारी शैलेश कुमार भारती व सुनील सिंह ने सभी को निर्विरोध घोषित किया। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवागत अध्यक्ष प्रवेश कुमार ने कहा कि संघ की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके निर्वहन के लिए हर समय तत्पर रहूंगा। इस दौरान अजय कुमार गुप्त, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आनन्द गौतम, लालकृष्ण श्रीवास्तव, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।