बिहार में 60 साल की बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीट-पीट कर किया बेहोश
- ड़खानी का विरोध करने व शोर मचाने पर युवक उसकी पिटाई करने लगा। वह गिरकर बेहोश हो गई। ग्रामीणों द्वारा उसे उसके घर पहुंचाया गया। पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।

बिहार में 60 साल की एक महिला से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि महिला ने जब इस छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदमाश ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। पूरा मामला कैमूर जिले का है। क गांव की 60 वर्षीया महिला के साथ जंगल में छेड़खानी व मारपीट करने की घटना को बदमाश ने अंजाम दिया।
इस मामले में पीड़िता ने अधौरा थाने में अपने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह जलावन के लिए जंगल से सूखी लकड़ी लाने के लिए गई थी। जब वह अपने बेटे के साथ जंगल जाने के लिए घर से निकल रही थी, तब आरोपित युवक ने उससे पूछा था कि वह कहां जा रही है।
यह घटना छह मार्च की शाम की है। छेड़खानी का विरोध करने व शोर मचाने पर युवक उसकी पिटाई करने लगा। वह गिरकर बेहोश हो गई। ग्रामीणों द्वारा उसे उसके घर पहुंचाया गया। पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।