Teenager Raped in Sant Kabir Nagar Police File Case Under POCSO Act किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsTeenager Raped in Sant Kabir Nagar Police File Case Under POCSO Act

किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मेंहदावल क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से गांव का ही एक

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 18 May 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मेंहदावल क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से गांव का ही एक युवक दुष्कर्म किया। पीड़ित मां की तहरीर पर देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट का केस दर्ज किया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पीड़ित मां का आरोप है कि वह 14 मई को अलीगढ़ दवा इलाज के लिए गई थी। घर पर उसकी सास और 12 वर्षीय बेटी मौजूद थी। जब 16 मई को वह घर वापस आई तो उसकी बेटी बताई कि 15 मई की रात में 11:00 बजे गांव का एक 35 वर्षीय युवक जो अविवाहित है,उसकी बेटी से दुष्कर्म किया।

पीड़ित मां शनिवार को बेटी के साथ मेंहदावल थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सतीश सिंह ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।