Rahul Gandhi Bihar Visit: बिहार में महागठबंधन बना रहेगा, सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं से बोले राहुल गांधी
- Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी ने कहा कि मैं कहता हूं कि यह संविधान हजारों साल पुराना है। इस किताब के अंदर आबंडेकर, गांधी, नेहरू और फुले जी की सोच भी है। क्या इसमें सावरकर की विचारधारा है? नहीं हो सकती है क्योंकि वो सच्चाई का सामना नहीं कर पाए।

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस पार्टी के सिनीयर लीडर और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर हैं। पटना में उनका भव्य स्वागत किया गया। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सभा को संबोधित किया। इसके बाद वो सदाकत ृआश्रम में गए और पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राहुल गांधी ने कई सारे बातें कहीं। राहुल गांधी ने कहा कि संदीप दीक्षित जो शीला जी के बेटे हैं वो एक पॉडकास्ट बनाते हैं। तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनके पॉडकास्ट पर जाऊं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनके पॉडकास्ट पर जाउं। उन्होंने मुझसे सवाल पूछा कि आपके परदादा नेहरू जी क्या थे? प्रधानमंत्री थे, नेता थे, स्वतंत्रता के लिए लड़े थे? आपके मुताबिक आपके परदादा क्या थे? आप उनसे क्या सीखे?
उस कमरे में नेहरू जी और महात्मा गांधी की फोटो थी। मैंने सोचना शुरू किया कि मेरे परदादा असलियत में क्या थे? मैं फोटो को देख रहा था। मेरे दिमाग में यह बात आई कि जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी यह दोनों सच्चाई से मोहब्बत करते थे। अगली लाइन में मैंने बोला कि सिर्फ नेहरू और महात्मा गांधी ही नहीं उसमें आप आंबेडकर जी को जोड़ सकते हैं। भगवान बुद्ध, सच्चाई से मोहब्बत करते थे। सच्चाई से दूर नहीं जा सकते थे। गुरुनानक, कबीर सच्चाई से मोहब्बत करते थे।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोग कहते हैं कि संविधान 1947 में लिखा गया लेकिन मैं कहता हूं कि यह संविधान हजारों साल पुराना है। इस किताब के अंदर आबंडेकर, गांधी, नेहरू और फुले जी की सोच भी है। क्या इसमें सावरकर की विचारधारा है? नहीं हो सकती है क्योंकि वो सच्चाई का सामना नहीं कर पाए। यह बात किसी को अच्छी लगे ना लगे। संविधान हिन्दुस्तान की सच्चाई का रक्षक है।
बेगूसराय में पदयात्रा
इससे पहले पटना पहुंचने के बाद राहुल गांधी सीधे बेगूसराय गए। राहुल गांधी ने पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में भाग लिया और करीब एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद पटना के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस नेता श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे।
कांग्रेस बिहार में अपने दम पर राजनीति करना चाहती है। इसके तहत पार्टी में कई अहम बदलाव भी किए जा रहे हैं। राहुल गांधी भी बिहार पर फोकस कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्हाइट टी-शर्ट में आने की अपील की है। बीजेपी के गिरिराज सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भगवा रंग से नफरत है। इसीलिए सफेद रंग चुन लिए हैं।
15:35 PM - राहुल गांधी सदाकत आश्रम से निकले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। बिहार में चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि बिहार में महागठबंधन बना रहेगा। पंचायत से प्रखंड तक पार्टी संगठन इस माह बनने की बात हुई। पार्टी संगठन में सभी जातियों का प्रतिनिधित्व होगा।
15:08 PM - सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल
बिहार दौरे के दौरान राहुल गांधी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान सभा को संबोधित करने के बाद सदाकत आश्रम में पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की अहम बैठक होगी।
14:47 PM- आरएसएस-BJP पर राहुल गांधी का निशाना
पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा सभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत जी कहते हैं जातीय जनगणना नहीं होनी चाहिए। अगर आपको चोट लगती है तो आप अस्पताल जाते हैं। कभी आपको डॉक्टर कहता है कि आप एक्स-रे करो। एक्स-रे से सच्चाई पता चलती है। वहीं हम कर रहे हैं। एक्स-रे से सामाजिक सच्चाई पता चलती है। वहीं हम कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि कौन लोग गरीब हैं। ब्यूरोक्रेसी में कौन लोग हैं। यह एक क्रांतिकारिक कदम है। इसलिए आरएसएस और बीजेपी इसको रोकना चाहती है। इसको अब दुनिया की कोई शक्ति नहीं रोक सकती है।
14:45 PM- राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले हमने जिलाध्यक्ष चुने। यह बड़ा नहीं लेकिन जरुरी कदम है। इस लिस्ट में पहले दो तिहाई अपर कास्ट के लोग थे। अब दो तिहाई ईबीसी, ओबीसी, दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। मैंने और खरगे जी ने बिहार की टीम को साफ बता दिया है कि आपका काम बिहार की गरीब जनता को रिप्रजेंट करने का काम है। आपका काम दलितों, गरीब, ओबीसी, और ममहिलाओं को जगह देने का काम है। हम राजनीति में आपके लिए दरवाजा खोलना चाहते हैं। हम आपको राजनीति में लाकर बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं।
14:31 PM- पूरे सिस्टम ने आपको घेर रखा है - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आप स्कूटर में पेट्रोल भरवाते हैं पैसा उनकी जेब में जाता है। आप अपने बच्चों को कॉलेज भेजते हैं, पैसा उनकी जेब में जाता है। आप बीमार होते हैं, पैसा उनकी जेब में जाता है। आप सब को घेर कर रखा गया है इसलिए आप से सांस नहीं ली जा रही है। क्योंकि पूरे सिस्टम ने आपको घेर कर रखा है।
14:29 PM-लोकसभा में मैंने पीएम से बोली एक बात - राहुल गांधी
पटना में राहुल गांधी ने कहा कि मैंने नरेंद्र मोदी जी को लोकसभा में सामने बोला कि यह जो फर्जी दीवार पचास फीसदी आरक्षण की बना रखी है इसको आप नहीं तोड़ेंगे तो हम इसको तोड़ कर गिरा कर फेंक देंगे। इस देश के गरीब, दलित और आदिवासियों को पता चलनी चाहिए की सच्चाई क्या है। सिर्फ 5 प्रतिशत लोग पूरे देश को चला रहे हैं। 10-15 लोग हैं जिन्होंने पूरे के पूरे कॉरपोरेट इंडिया को पकड़ रखा है। अदाणी, अंबानी दस नाम हैं और आपका लाखों करोड़ रुपया सीधा आपकी जेब से उनकी जेब में ट्रांसफर होता है। जीएसटी आप देते हैं और कर्जा माफ उनका होता है।
14:18 PM- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भगवान बुद्ध, सच्चाई से मोहब्बत करते थे। सच्चाई से दूर नहीं जा सकते थे। गुरुनानक, कबीर सच्चाई से मोहब्दत करते थे। लोग कहते हैं कि संविधान 1947 में लिखा गया लेकिन मैं कहता हूं कि यह संविधान हजारों साल पुराना है। इस किताब के अंदर आबंडेकर, गांधी, नेहरू और फुले जी की सोच भी है।
14:15 PM- राहुल गांधी ने कहा कि आजकल हिन्दुस्तान में सच्चाई बोलना मुश्किल है आसान नहीं। बड़े-बड़े नेताओं को देख लीजिए। वो बोल नहीं बाते। पूरा देश जानता है कि सच्चाई ये है कि बड़े-बड़े नेता चुप हो जाते हैं। भगवान बुद्ध और आंबेडकर ने सिखाया है कि डरना नहीं है, जो सच्चाई है उसे देश के सामने रखना है। आपलोग यहीं कर रहे हैं। डरना नहीं है। आपके खून में आंबेडकर, गांधी और फुले जी की विचारधारा है।
14:12 PM- राहुल गांधी ने कहा कि संदीप दीक्षित जो शीला जी के बेटे हैं। वो एक पॉडकास्ट बनाते हैं। तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनके पॉडकास्ट पर जाऊं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनके पॉडकास्ट पर जाउं। उन्होंने मुझसे सवाल पूछा कि आपके परदादा नेहरू जी क्या थे? प्रधानमंत्री थे, नेता थे, स्वतंत्रता के लिए लड़े थे,,,आपके मुताबिक आपके परदादा क्या थे? आप उनसे क्या सीखे?
1ः34 PM- अपने बिहार दौरे के दौरान राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सभा को थोड़ी ही देर में संबोधित करेंगे।
1ः31 PM- यह जनवरी के बाद से राहुल गांधी का तीसरा बिहार दौरा है। उन्होंने जनवरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को ‘‘वैचारिक रूप से पराजित करने’’ का आग्रह किया था। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक मिनट का वीडियो संदेश साझा किया जिसमें उन्होंने बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर मार्च में शामिल होने का आग्रह किया था। इस पदयात्रा में कई लोग सफेद टीशर्ट में नजर आए।
12ः41 PM- सफेद टी-शर्ट पहने गांधी ने बेगूसराय शहर में पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ मौजूद थे। कांग्रेस और उसकी छात्र एवं युवा शाखा के बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया। उन्होंने पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर रक्षा बलों में रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की।
12ः08 PM- बेगूसराय में 1 किलोमीटर पैदल चले राहुल गांधी, पटना रवाना
राहुल गांधी बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले। समाप्ति के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गये।
11ः58 AM- बीजेपी बोली- अफवाह फैला रहे राहुल गांधी
राहुल गांधी की बेगूसराय में नौकरी दो पदयात्रा पर बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि वे अफवाह फैला रहे हैं। जिस बीहट में पदयात्रा कर रहे हैं उस क्षेत्र के हजारों युवाओं को नौकरी दी गयी है।
11ः47 AM- राहुल गांधी पर फूलों की बारिश
बेगूसराय में पदयात्रा के दौरान उनके ऊपर फूलों की बारिश की गई। उनके साथ हजारों कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक चल रहे हैं।
11ः42 AM- मदन मोहन झा ने टोपी पहनाई
बिहार पहुंचे राहुल गांधी का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने टोपी पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान वर्तममान अध्यक्ष राजेश राम मौजूद थे।
11ः40 AM- बिहार में भी लुटिया डुबोंएंगे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि बिहार आकर राहुल गांधी ने कांग्रेस और राजद की लुटिया डुबोने का आगाज कर दिया है।
11ः38 AM- जदयू का तंज
जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा।
11ः35 AM- बेगूसराय में राहुल के साथ युवा चेहरों की भरमार
बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ युवा चेहरों की भरमार देखी जा रही है।
11:29 AM- तेजस्वी की खटिया खड़ा करने आए हैं राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने तंज कसते हुए कहा है कि वे तेजस्वी यादव की खटिया खड़ा करने बिहार आए हैं।
11:24 AM- बेगूसराय में राहुल गांधी के साथ राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू
पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।
11:13 AM- अपना पलायन रोकें राहुल गांधीः गिरिराज
राहुल गांधी के बिहार खासकर बेगूसराय दौरे पर गिरिराज सिंह ने हमला किया है। कहा है कि पहले अपना पलायन रोकें। केरल से यूपी आए और अब बिहार में दौड़ रहे हैं।
11:06 AM- राहुल गांधी की पदयात्रा मे युवाओं की भीड़
बेगूसराय में राहुल गांधी की पदयात्रा में युवाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। पदयात्रा रूट की सड़कें राहुल गांधी के पोस्टर से पटे हैं।
11:03 AM- बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। कन्हैया और अन्य नेताओं के साथ पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा कर रहे हैं।
10:58 AM- पटना से बेगूसराय तक कड़े सुरक्षा प्रबंध
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे पर पटना से बेगूसराय तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आईटीआई मैदान में जुटे हैं।
1056: AM- बेगूसराय में डेढ़ किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी
बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में करीब दो किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान कन्हैया समेत पार्टी के बड़े चेहरे शामिल होंगे।
10: 49- बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
राहुल गांधी के बेगूसराय दौरे से वहां के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त का उत्साह है। उनके स्वागत की भव्य स्वागत की तैयारी की गयी है। बाजे-गाजे के साथ उनका अभिनंदन होगा।
10:39- राहुल गांधी पटना से बेगूसराय रवाना
दिल्ली से पटना पहुंचे राहुल गांधी बेगूसराय के लिए रवाना हो गए हैं जहां कन्हैया की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होंगे। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
10ः36 AM-क्या बोले गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने कहा है कि उन्हें भगवा रंग से नफरत है। इसलिए सफेद टी-शर्ट पहन कर आने को कहा है। उनके आने से बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
10ः30 AM- राहुल गांधी ने जारी किया था वीडियो
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक मिनट का वीडियो संदेश साझा किया जिसमें उन्होंने बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर मार्च में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बिहार के युवाओं की दुर्दशा की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है। ये युवा देख रहे हैं कि सरकारी नौकरियां दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और निजीकरण से कोई लाभ नहीं हो रहा। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव बनाने और उसे (सत्ता से) हटाने के लिए आवाज उठाएं।’’
10:20 AM - बिहार दौरे से पहले राहुल ने एक्स पर किया पोस्ट
चंपारण सत्याग्रह का आंदोलन हो या सामाजिक न्याय की क्रांति - बिहार की धरती ने हमेशा अन्याय के ख़िलाफ़ ठोस कदम बढ़ाया है। आज वो इतिहास फिर से पुकार रहा है। संविधान पर हमलों के ख़िलाफ़, पक्षपात और भेदभाव के विरुद्ध, आर्थिक, सामाजिक समता और न्याय के लिए -आइए, एकजुट होकर आवाज़ उठाएं! आज पटना में मेरे साथ जुड़िए, संविधान सम्मान सम्मेलन से!
10:18 AM - बिहार के लिए दिल्ली से निकले राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद बिहार दौरे के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं। थोड़ी ही देर बाद वो बिहार में होंगे। यहां राहुल गांधी बेगूसराय में कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल होंगे।