Minor Girl Kidnapped at Gunpoint in SultanGanj Police Investigation Underway हथियार के बल पर नाबालिग लड़की भगा ले जाने की शिकायत, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMinor Girl Kidnapped at Gunpoint in SultanGanj Police Investigation Underway

हथियार के बल पर नाबालिग लड़की भगा ले जाने की शिकायत

सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की रात दो बजे

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 17 May 2025 06:10 AM
share Share
Follow Us on
हथियार के बल पर नाबालिग लड़की भगा ले जाने की शिकायत

सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की रात दो बजे हथियार के बल पर एक नाबालिग लड़की भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता ने लिखित शिकायत थाना से की है। पिता ने बताया कि रात दो बजे शौच के लिए छत से उतरा तो देखा कि एक लड़का हथियार लेकर कमरे से निकल रहा है। मैंने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसका दो मोबाइल, घड़ी, चप्पल, गमछा छूट गया। वह हथियार दिखाकर लड़की को लेकर भाग गया। उसके साथ दो और लड़के थे। छूटे सामान को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।