Lucky Kumar Wins Bronze Medal at Khelo India Youth Games Inspires Bihar रेणु माटी के लाल लक्की का कमाल, यूथ गेम ‘थांग-टा में में जीता कांस्य, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsLucky Kumar Wins Bronze Medal at Khelo India Youth Games Inspires Bihar

रेणु माटी के लाल लक्की का कमाल, यूथ गेम ‘थांग-टा में में जीता कांस्य

बरदाहा गांव के लक्की कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में थांग-टा में कांस्य पदक जीता है। दसवीं कक्षा के छात्र लक्की ने अंडर 60 केजी भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से मोहिनी देवी मेमोरियल...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 16 May 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
रेणु माटी के लाल लक्की का कमाल, यूथ गेम ‘थांग-टा में में जीता कांस्य

बरदाहा गांव का है रहने वाला होनहार लक्की कुमार, दसवीं कक्षा का है छात्र अंडर 60 केजी भार वर्ग में स्टाइल वन में लक्की ने जीता है कांस्य पदक अररिया, वरीय संवाददाता खेलो इंडिया यूथ गेम के दौरान बुधवार को गया में आयोजित थांग-टा में अररिया के होनहार लक्की कुमार ने कांस्य पदक जीतकर रेणु माटी को गौरवान्वित किया है। इस रेणु माटी के लाल ने दिखा दिया कि सीमित संसाधनों के बूते भी हम आगे बढ़ सकते हैं जरूरत है दृढ़ इच्छा शक्ति व ललक पैदा करने की। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आरएस के दसवीं कक्षा के छात्र व बरदाहा गांव निवासी हृदय नारायण पासवान एवं पूनम देवी के लाडले के इस उपलब्धि से हर एक व्यक्ति इतरा रहा है।

इतराए भी क्यों नहीं जिले का जो सम्मान बढ़ा है। साधारण परिवार से आने वाले लक्की ने अंडर 60 केजी भार वर्ग में स्टाइल वन में कांस्य पदक जीता। बताया गया कि विद्यालय की ओर से आर्थिक सहायता देकर उसे राजगीर भेजा गया था और उसने पहली ही बार कांस्य पदक जीतकर सबको चौंका दिया। निदेशक डॉ संजय प्रधान ने राजगीर स्थित खेलो इंडिया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। बताया कि यह सम्मान स्कूल का नहीं पूरे बिहार है। बताया कि उनके यहां तीन प्रशिक्षक के द्वारा विभिन्न तरह के खेल उपकरणों द्वारा बच्चों को खेल प्रशिक्षण दिया जाता है। इस सफलता से मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के अध्यक्ष आरएस रुंगटा उपाध्यक्ष, एमपी रुंगटा, ट्रस्टी उर्मिला रुंगटा, नवीन रुंगटा, आर सी रुंगटा ने उनको उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी। लकी कुमार के खेलो इंडिया में बेहतर प्रदर्शन से पूरा मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल परिवार भी गौरवान्वित है। प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी एवं प्रशासनिक प्रभारी अभिनंदन नौटियाल ने भी खुशी जताई है। इधर बिहार थांग टा मार्शल आर्टस संघ के महासचिव विकास कुमार झा , अररिया जिला थांग-टा मार्शल आर्टस संघ के सचिव सह कोच संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी राजेश कुमार साह, डॉ मुकेश कुमार सिंहा, कन्हैया मिश्रा, सुबोध ,अभिमन्यु, छात्र नेता अजित तथा पंकज ने लक्की को बधाई दी है। लक्की एसएस मार्शल आर्ट्स एकेडमी में भी प्रशिक्षण ले चुका है। सदर एसडीओ अनिकेत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने कहा कि अररिया जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। इसे लक्की कुमार ने साबित कर दिखाया है। डीएम अनिल कुमार ने कहा कि होनहार लक्की और आगे बढ़े, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाये, जिले का गौरव बढ़ाए, यही शुभकामनाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।