Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Safari Stealth Edition launched in India at Rs. 25.29 lakh

टाटा ने अपनी ये नई दमदार SUV की लॉन्च, इतनी रखी कीमत; ऑटो एक्सपो में इसे देखने हजारों की भीड़ जुटी थी

  • टाटा मोटर्स ने सफारी का स्टील्थ एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.29 लाख रुपए है। टाटा सफारी स्टील्थ एडिशन एक्म्पलिश्ड प्लस वैरिएंट पर बेस्ड है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 13 Feb 2025 04:20 PM
share Share
Follow Us on
टाटा ने अपनी ये नई दमदार SUV की लॉन्च, इतनी रखी कीमत; ऑटो एक्सपो में इसे देखने हजारों की भीड़ जुटी थी

टाटा मोटर्स ने सफारी का स्टील्थ एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.29 लाख रुपए है। टाटा सफारी स्टील्थ एडिशन एक्म्पलिश्ड प्लस वैरिएंट पर बेस्ड है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक वर्जन में पेश किया गया है। ग्राहक नए एडिशन के साथ 6-सीटर कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इसे बीते महीने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था। इसे कंपनी के पवेलियन पर देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी।

अपने डार्क एडिशन के विपरीत, सफारी स्टील्थ एडिशन को मैट ब्लैक एक्सटीरियर पेंट के साथ ब्लैक लेदरेट इंटीरियर थीम में तैयार किया गया है। इसके अलावा, पैकेज के हिस्से के तौर पर इसमें फ्रंट फेंडर पर स्टील्थ बैजिंग के साथ-साथ एलॉय को भी डार्क ट्रीटमेंट मिलता है। मैकेनिकल रूप से, सफारी स्टील्थ एडिशन उसी 2.0-लीटर डीजल इंजन को दिया गया है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर यूनिट से जोड़ा गया है। यह मोटर 168bhp और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 22.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:फ्रोंक्स, ब्रेजा, वेन्यू, सोनेट को छोड़ इस छोटी SUV का लोगों ने बनाया नंबर-1
टाटा सफारी स्टील्थ एडिशन की कीमतें
वैरिएंटकीमत
टाटा सफारी स्टील्थ MT₹25.29 लाख
टाटा सफारी स्टील्थ AT₹26.89 लाख
टाटा सफारी स्टील्थ AT (6-सीटर)₹26.99 लाख

टाटा सफारी स्टील्थ एडिशन के में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट और लेवल-2 ADAS जैसे गजब फीचर्स मिलते हैं। स्टील्थ एडिशन SUV के इंटीरियर में ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम फील देता है।

ये भी पढ़ें:₹5.99 लाख की इस कार का फिर चला जादू, 10 महीने में ही 1.64 लाख घरों तक पहुंची

टाटा सफारी स्टील्थ एडिशन के में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट और लेवल-2 ADAS जैसे गजब फीचर्स मिलते हैं। स्टील्थ एडिशन SUV के इंटीरियर में ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम फील देता है।|#+|

टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन भी लॉन्च
टाटा ने हैरियर स्टील्थ एडिशन को भी लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25 लाख रुपए रखी गई है। यह हैरियर फियरलेस प्लस वैरिएंट पर बेस्ड है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि यह टाटा की पहली SUV है, जिसे मैट ब्लैक पेंट स्कीम में पेश किया गया है। इस स्पेशल एडिशन का सीधा मुकाबला MG हेक्टर ब्लैक स्ट्रोम, स्नो स्ट्रोम और डेसर्ट स्ट्रोम से होगा। हालांकि, टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन अपने मैट ब्लैक फिनिश और दमदार फीचर्स की वजह से ज्यादा प्रीमियम नजर आती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें