₹5.99 लाख की इस कार का फिर चला जादू, 10 महीने में 1.64 लाख यूनिट बिकीं; ये क्रेटा या वैगनआर नहीं
- साल 2024 में टाटा पंच देश की नंबर-1 कार रही है। बीते साल इस कार की 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। इस कार की इस डिमांड का दौर फाइनेंशियल ईयर 2025 में भी जारी है। दरअसल, FY2025 के 10 महीने के दौरान पंच की 1.64 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।

साल 2024 में टाटा पंच देश की नंबर-1 कार रही है। बीते साल इस कार की 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। इस कार की इस डिमांड का दौर फाइनेंशियल ईयर 2025 में भी जारी है। दरअसल, FY2025 के 10 महीने के दौरान पंच की 1.64 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। वहीं, पिछले साल की तरह मारुति वैगनआर इससे पीछे बनी हुई है। इसकी 1.61 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी हैं। इस लिस्ट में लगभग सभी पॉपुलर मॉडल जैसे हुंडई क्रेटा, मारुति अर्टिगा, मारुति ब्रेजा, मारुति स्विफ्ट, मारुति बलेनो शामिल हैं। इस लिस्ट में 5 मॉडल ऐसे हैं जिनकी 1.50 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी हैं। चलिए एक बार FY2025 (10 महीने) की टॉप सेलिंग कारों पर नजर डालते हैं।
टॉप-10 कार FY2025 (10 महीने) | |||
मॉडल | यूनिट | मॉडल | यूनिट |
टाटा पंच | 1,64,294 | मारुति फ्रोंक्स | 1,31,086 |
मारुति वैगनआर | 1,61,397 | मारुति ग्रैंड विटारा | 1,02,859 |
हुंडई क्रेटा | 1,60,495 | हुंडई वेन्यू | 98,547 |
मारुति अर्टिगा | 1,59,302 | टोयोटा इनोवा क्रिस्टा/हाइक्रॉस | 88,899 |
मारुति ब्रेजा | 1,57,225 | मारुति ऑल्टो | 83,824 |
मारुति स्विफ्ट | 1,45,626 | टाटा टियागो | 54,322 |
मारुति बलेनो | 1,39,324 | हुंडई ग्रैंड i10 निओस | 52,485 |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 1,37,311 | हुंडई i20 | 47,434 |
मारुति डिजायर | 1,34,867 | हुंडई ऑरा | 45,074 |
टाटा नेक्सन | 1,31,374 | टोयोटा ग्लैंजा | 40,742 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फाइनेंशियल ईयर 2025 के 10 महीने के दौरान हुई सेल्स की बात करें तो टाटा पंच की 1,64,294 यूनिट, मारुति वैगनआर की 1,61,397 यूनिट, हुंडई क्रेटा की 1,60,495 यूनिट, मारुति अर्टिगा की 1,59,302 यूनिट, मारुति ब्रेजा की 1,57,225 यूनिट, मारुति स्विफ्ट की 1,45,626 यूनिट, मारुति बलेनो की 1,39,324 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 1,37,311 यूनिट, मारुति डिजायर की 1,34,867 यूनिट और टाटा नेक्सन की 1,31,374 यूनिट बिकीं।
दूसरी तरफ, इस लिस्ट में शामिल मारुति फ्रोंक्स की 1,31,086 यूनिट, मारुति ग्रैंड विटारा की 1,02,859 यूनिट, हुंडई वेन्यू की 98,547 यूनिट, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा/हाइक्रॉस की 88,899 यूनिट, मारुति ऑल्टो की 83,824 यूनिट, टाटा टियागो की 54,322 यूनिट, हुंडई ग्रैंड i10 निओस की 52,485 यूनिट, हुंडई i20 की 47,434 यूनिट, हुंडई ऑरा की 45,074 यूनिट और टोयोटा ग्लैंजा की 40,742 यूनिट बिकीं।
टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। इसे इलेक्ट्रिक मॉडल में भी खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है।
टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो AC, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। सेफ्टी के नजरिए से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।