मार्केट में आ गया स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन, डिजाइन ऐसा कि नजर नहीं हटेगी! जानिए फीचर्स और कीमत
- मारुति सुजुकी स्विफ्ट दुनिया की सबसे पॉपुलर हैचबैक में से एक है। भारतीय बाजार में 4th जनरेशन स्विफ्ट का मॉडल भी नंबर-1 बन चुका है। दुनिया के कई देशों में इसका नया मॉडल लॉन्च किया जा चुका है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट दुनिया की सबसे पॉपुलर हैचबैक में से एक है। भारतीय बाजार में 4th जनरेशन स्विफ्ट का मॉडल भी नंबर-1 बन चुका है। दुनिया के कई देशों में इसका नया मॉडल लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, थाईलैंड में अभी भी इसका 3rd जेन मॉडल मिलता है। अब, सुजुकी मोटर ने थाईलैंड में स्विफ्ट का सेप्शन एडिशन लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत THB 567,000 (करीब 14 लाख रुपए) है।
सुजुकी स्विफ्ट स्पेशल एडिशन नाम से इसे मोटर एक्सपो 2024 में इम्पैक्ट चैलेंजर मुआंग थोंग थानी में पेश किया गया है। इसे 29 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 के बीच यहां पेश किया जा रहा है। सुजुकी स्विफ्ट स्पेशल एडिशन का मुख्य आकर्षण इसका अट्रेक्टिव ग्रेडिएंट कलरवे है, जो देखने में ऐसा लगता है जैसे यह एक रैप हो सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Okinawa Dual 100
₹ 1.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Okinawa Dual
₹ 58,992

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Harley-Davidson Road Glide Special
₹ 40.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस ग्रेडिएंट में आगे की तरफ पिंक-इश पर्पल शेड और पीछे की तरफ ब्लू शेड है। यह देखने में अच्छा और आकर्षक लगता है, लेकिन हर किसी को पसंद आए ये जरूर नहीं। साइड की बात करें तो इसमें व्हाइट, रेड और ब्लैक स्ट्रिप्स देख सकते हैं, जो इसे स्पोर्टी और कैरेक्टर जोड़ते हैं। स्पोर्टीनेस को बढ़ाते के लिए इसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ एलॉय व्हील दिए हैं।
ये एलॉय व्हील्स ऐसे दिखते हैं जैसे कि इन्हें आफ्टरमार्केट से खरीदा गया है। इनका डिजाइन काफी अट्रेक्टिव है। ये चारों डिस्क ब्रेक को बहुत अच्छे से दिखाते हैं। इन बदलावों के अलावा, सुजुकी स्विफ्ट स्पेशल एडिशन तीसरी पीढ़ी की स्विफ्ट से काफी मिलता-जुलता है जिसे भारत में भी बेचा गया था। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेल लाइट्स भी उसी डिजाइन की दी हैं।
इस स्पेशल एडिशन में 1.2-लीटर K12M 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 83 PS का पीक पावर और 108 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। जिसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सुजुकी ने इस कार को वर्री फ्री प्रोग्राम के साथ पेश किया है। इसमें कंपनी 7 साल के लिए फ्री मेंटेनेंस सर्विस, 7 साल के लिए फ्री सुजुकी वारंटी और 7 साल के लिए फ्री रोड साइड असिस्टेंट सर्विस दे रही है। ग्राहकों को बिजनेस के आधार पर दूसरे बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।