6 एयरबैग, सनरूफ, 25Km माइलेज; देश की नंबर-1 सेडान पर आया बड़ा डिस्काउंट, जानिए पूरा ऑफर
- मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी न्यू जेन डिजायर पर इस महीने डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। जनवरी 2025 में आप इस सेडान को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 40,000 रुपए तक का फायदा मिल जाएगा।

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी न्यू जेन डिजायर पर इस महीने डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। जनवरी 2025 में आप इस सेडान को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 40,000 रुपए तक का फायदा मिल जाएगा। दरअसल, कंपनी इस सेडान पर कैश डिस्काउंट के साथ स्क्रैपेज बोनस भी दे रही है। बता दें कि डिजायर देश की नंबर-1 कार है। नया मॉडल आने के बाद इसकी सेल्स में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। कंपनी पुरानी डिजायर के मॉडल ईयर 2023 और मॉडल ईयर 2024 पर एक जैसे डिस्काउंट दे रही है। नए मॉडल पर कोई ऑफर नहीं है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपए है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा 31 जनवरी तक ही मिलेगा। कंपनी इस महीने कारों की कीमतों में भी इजाफा करने वाली है। चलिए डिजायर पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।
मारुति डिजायर (ओल्ड मॉडल) जनवरी 2025 ऑफर | ||
ऑफर | MY24 | MY25 |
कैश डिस्काउंट | ₹15,000 तक | ₹15,000 तक |
स्क्रैपेज बोनस | ₹25,000 तक | ₹25,000 तक |
टोटल बेनिफिट्स | ₹40,000 तक | ₹40,000 तक |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.79 - 10.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.49 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
न्यू जेन डिजायर का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है।
इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है।
इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी डिजायर की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज का दावा करती है।
न्यू डिजायर के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।