Bihar Deputy CM Vijay Kumar Sinha Addresses Public Issues in Lakhisarai लखीसराय : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का लखीसराय दौरा: जनसंवाद में उठे भूमि विवाद, पेयजल और शिक्षा विभाग के घोटाले जैसे मुद्दे, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Deputy CM Vijay Kumar Sinha Addresses Public Issues in Lakhisarai

लखीसराय : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का लखीसराय दौरा: जनसंवाद में उठे भूमि विवाद, पेयजल और शिक्षा विभाग के घोटाले जैसे मुद्दे

लखीसराय में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने भूमि विवाद, पेयजल संकट और विकास कार्यों की अनियमितता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सिन्हा ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 18 May 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
लखीसराय : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का लखीसराय दौरा: जनसंवाद में उठे भूमि विवाद, पेयजल और शिक्षा विभाग के घोटाले जैसे मुद्दे

लखीसराय, एक प्रतिनिधि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने प्रधान कार्यालय कक्ष में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेयजल संकट, स्थानांतरण-पोस्टिंग की शिकायतें और विकास कार्यों में अनियमितता जैसे मुद्दे सामने आए। सिन्हा ने बताया कि डीएम और एसपी से चर्चा कर सभी मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जनता की हर समस्या का समाधान नियमों के तहत जल्द से जल्द करना चाहती है।सिन्हा

ने मौजूदा राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। "सोने के चम्मच से जन्मे" नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब उनके असली चेहरे पहचान चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते ही उन्हें बिहार की याद आती है, लेकिन जब जिम्मेदारी उठाने का समय आता है तो पीछे हट जाते हैं।सिन्हा ने शिक्षा विभाग में गड़बड़ी को लेकर उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 26 करोड़ रुपये के 'राजा कंस्ट्रक्शन घोटाले' में संबंधित अभियंताओं को निलंबित किया गया है। साथ ही यह भी कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई आरोप है, तो लोग खुलकर केस दर्ज करें, न कि बदनाम करने की राजनीति करें। उन्होंने एन डी ए को एक मजबूत और पुराने मूल्यों वाला गठबंधन बताया, जिसे जनता का विश्वास प्राप्त है। साथ ही लखीसराय और आस-पास के जिलों में शिक्षा, सड़क, पुल और स्कूलों के निर्माण सहित कई विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया। अंत में उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और ईमानदारी की कसौटी पर खरा उतरने के लिए सदैव तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।