Mahindra Thar Roxx accounts for 45 percent of all Thar sales in FY2025, check all details महिंद्रा की इस SUV ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ताबड़तोड 2.50 लाख से ज्यादा यूनिट सेल! बिक्री में 45% की भारी उछाल, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Thar Roxx accounts for 45 percent of all Thar sales in FY2025, check all details

महिंद्रा की इस SUV ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ताबड़तोड 2.50 लाख से ज्यादा यूनिट सेल! बिक्री में 45% की भारी उछाल

महिंद्रा थार रॉक्स (Roxx) ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है। FY2025 में इसकी बिक्री में 45% की भारी उछाल देखने को मिली है। FY2025 में महिंद्रा थार रॉक्स की बिक्री ताबड़तोड 2.50 लाख के पार पहुंच गई। आइए इसकी सेल्स डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 May 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
महिंद्रा की इस SUV ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ताबड़तोड 2.50 लाख से ज्यादा यूनिट सेल! बिक्री में 45% की भारी उछाल

महिंद्रा की थार एक ऐसी SUV बन चुकी है, जिसे लोग सिर्फ कार नहीं, एक जुनून की तरह देखते हैं। लेकिन, अब इस जुनून को और भी ताकत नई थार रॉक्स (Thar Roxx) ने दी है, जो कंपनी की बिक्री को नए मुकाम तक पहुंचा रही है। FY2025 में थार की कुल बिक्री में 45% हिस्सा सिर्फ रॉक्स (Roxx) वैरिएंट का रहा, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की सबसे फिडड्डी कार! इसे पिछले महीने सिर्फ 201 लोगों ने खरीदा

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 15 - 26.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 11.11 - 20.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

थार ब्रांड की अब तक की कुल बिक्री

अक्टूबर 2020 से लेकर अप्रैल 2025 तक थार और थार रॉक्स ने मिलकर 2,59,921 यूनिट की बिक्री हासिल की है। वहीं, FY2025 में कुल थार बिक्री 84,834 यूनिट रही। इसमें थार रॉक्स (Roxx) की 38,590 यूनिट और थार 3-डोर की 46,244 यूनिट्स की बिक्री शामिल है।

थार रॉक्स (Thar Roxx) की जबरदस्त एंट्री

सितंबर 2024 में लॉन्च हुई महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) ने जैसे ही बाजार में कदम रखा, SUV सेगमेंट में धूम मचा दी। महज 6 महीनों में इस 5-डोर वैरिएंट ने 38,590 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसका मतलब है कि हर महीने औसतन 6,431 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी तुलना में 3-डोर थार की बिक्री घटकर 46,244 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल की तुलना में 29% कम है।

थार रॉक्स (Thar Roxx) ने कैसे बदली गेम की दिशा?

थार रॉक्स (Roxx) की लॉन्चिंग के बाद महिंद्रा (Mahindra) की SUV सेल्स को बड़ा बूस्ट मिला। FY2025 में बिक्री में 30% सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो अब तक का सबसे अच्छा आंकड़ा है। अप्रैल 2025 में थार (Thar )+ रॉक्स (Roxx) की संयुक्त बिक्री 10,703 यूनिट्स रही, जो पिछले साल अप्रैल की तुलना में 74% ज्यादा है।

रॉक्स (Roxx) क्यों हो रही इतनी पॉपुलर?

महिंद्रा थार रॉक्स (Roxx) के लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसका 5-डोर डिजाइन है। ये एसयूवी फैमिली फ्रेंडली और प्रैक्टिकल है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स, ज्यादा स्पेस और बेहतर राइडिंग क्वॉलिटी देखने को मिलती है। इसमें जबरदस्त स्टाइलिंग भी देखने को मिलती है।

थार 3-डोर को मिलेगा नया फेसलिफ्ट

महिंद्रा अब Thar की 3-डोर वर्जन को एक फेसलिफ्ट (कोडनेम: W515) देने की तैयारी में है, जिसे 2026 में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, कन्वर्टिबल टॉप वेरिएंट को बंद किया जा चुका है, क्योंकि Roxx ने मार्केट में साफ बढ़त बना ली है।

प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ेगी

महिंद्रा (Mahindra) ने रॉक्स (Roxx) और XUV 3XO की लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए मासिक उत्पादन क्षमता में 3,000 यूनिट्स की वृद्धि की योजना बनाई है। इससे वेटिंग पीरियड घटेगा और डिलीवरी तेजी से होगी।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा की इस SUV को घर लाना अब पड़ेगा महंगा, अचानक इतनी बढ़ गई कीमत

थार रॉक्स (Roxx) बनी नई स्टार

महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) सिर्फ एक नया वैरिएंट नहीं, बल्कि SUV बाजार में एक ट्रेंडसेटर बन गई है। इसकी कामयाबी यह साबित करती है कि ग्राहकों को अब सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि प्रीमियम लुक, बेहतर स्पेस और मॉडर्न फीचर्स भी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।