इस 5-स्टार सेफ्टी वाली SUV पर टूट पड़े लोग, डिमांड ऐसी कि 6 हफ्ते हुआ वेटिंग पीरियड; जैसे सबको यही चाहिए
भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV 3XO की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि इसका वेटिंग पीरियड भी बढ़ता जा रहा है। अब ग्राहकों को इसकी डिलीवरी लेने में 6 हफ्तों का समय लग सकता है, तो आइए जानते हैं कि मई 2025 में इसके किस वैरिएंट पर कितना वेटिंग है।

अगर आप मई 2025 में महिंद्रा XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की यह नई SUV लॉन्च होते ही देशभर में जबरदस्त लोकप्रिय हो चुकी है और यही वजह है कि इसकी डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते महिंद्रा XUV 3XO की डिलीवरी लेने में अब आपको 6 हफ्तों तक का इंतजार करना पड़ सकता है, तो आइए मई 2025 में इसका वेटिंग पीरियड जानते हैं।
मई 2025 में XUV 3XO के वैरिएंट पर वेटिंग
महिंद्रा XUV 3XO कुल 9 वैरिएंट्स में आती है। इसमें MX1, MX2, MX2 PRO, MX3, MX3 PRO, AX5, AX5L, AX7 और AX7L जैसे 9 वैरिएंट हैं।
XUV 3XO का वैरिएंट-वाइज वेटिंग
वैरिएंट | वेटिंग पीरियड |
---|---|
MX1 | 4 से 6 हफ्ते |
MX2, MX2 PRO | लगभग 1 महीना |
MX3, MX3 PRO | 1 से 1.5 महीना |
AX5, AX5L | लगभग 1 महीना |
AX7 | 1 से 1.5 महीना |
AX7L | 4 से 6 हफ्ते (लेकिन कुछ शहरों में स्टॉक भी उपलब्ध है) |
डिलीवरी जल्दी कैसे मिले?
अगर आपके मनपसंद वैरिएंट और कलर का स्टॉक डीलर के पास है, तो डिलीवरी जल्दी भी मिल सकती है। आप चाहें तो थोड़ा फ्लेक्सिबल होकर कलर या वैरिएंट चेंज कर डिलीवरी में देरी से बच सकते हैं। कुछ डीलरशिप एक्स्ट्रा प्रीमियम लेकर प्रॉयरिटी डिलीवरी भी ऑफर करते हैं। (हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर जगह मिले)।
क्या XUV 3XO के लिए इंतजार करना वाजिब?
XUV 3XO में ADAS, डिजिटल कॉकपिट, सेगमेंट-लीडिंग सेफ्टी फीचर्स और दमदार डिजाइन जैसी खूबियां हैं। इस कीमत में जो फीचर्स मिल रहे हैं, वो इसे एक शानदार डील बनाते हैं। ऐसे में कुछ हफ्तों का इंतजार करना समझदारी ही होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।