₹8.49 लाख वाली ये कार हो गई महंगी, शोरूम जाने से पहले देख लें नई प्राइस लिस्ट; ताकि पैसे कम ना पड़ जाएं!
- सिट्रोन इंडिया ने अपनी एयरक्रॉस 2025 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, एयरक्रॉस के कुछ वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। जिन वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, उनकी कीमत पहले से 0 से 16,000 रुपए या 1.34% तक बढ़ गई है।
सिट्रोन इंडिया ने अपनी एयरक्रॉस 2025 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, एयरक्रॉस के कुछ वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। जिन वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, उनकी कीमत पहले से 0 से 16,000 रुपए या 1.34% तक बढ़ गई है। सिट्रोन की गाड़ियों की सेल्स पहले से काफी डाउन है। ऐसे में कीमतें बढ़ाने के बाद कंपनी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात ये है कि अभी भी एयरक्रॉस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए ही है। चलिए इसकी नई कीमतों पर नजर डालते हैं।
सिट्रोन एयरक्रॉस शोरूम कीमतें जनवरी 2025 | ||||
1.2L पेट्रोल मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | चेंज % |
You | Rs. 849,000 | अंतर नहीं | Rs. 849,000 | - |
Plus | Rs. 999,000 | अंतर नहीं | Rs. 999,000 | - |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखेंCitroen C5 Aircross
₹ 39.99 लाख से शुरू
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Citroen Aircross
₹ 8.49 - 14.55 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Citroen Basalt
₹ 7.99 - 13.83 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Citroen C3
₹ 6.16 - 10.27 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सबसे पहले बात करें सिट्रोन एयरक्रॉस के 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट की तो इसके You ट्रिम की कीमत 849,000 रुपए और Plus ट्रिम की कीमत 999,000 रुपए ही रहेगी। कंपनी ने इसकी कीमत में कोई अंतर नहीं किया है।
सिट्रोन एयरक्रॉस शोरूम कीमतें जनवरी 2025 | ||||
1.2L टर्बो पेट्रोल मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | चेंज % |
Plus 5 Seater | Rs. 1,195,300 | Rs. 16,000 | Rs. 1,211,300 | 1.34% |
Plus 7 Seater | Rs. 1,230,300 | Rs. 16,000 | Rs. 1,246,300 | 1.30% |
Max 5 Seater | Rs. 1,269,800 | Rs. 16,000 | Rs. 1,285,800 | 1.26% |
Max Dual Tone 5 Seater | Rs. 1,289,800 | Rs. 16,000 | Rs. 1,305,800 | 1.24% |
Max 7 Seater | Rs. 1,304,800 | Rs. 16,000 | Rs. 1,320,800 | 1.23% |
Max 7 Seater Dual Tone | Rs. 1,324,800 | Rs. 16,000 | Rs. 1,340,800 | 1.21% |
अब बात करें सिट्रोन एयरक्रॉस के 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट की तो इसके Plus 5 Seater की कीमत में 16,000 रुपए, Plus 7 Seater की कीमत में 16,000 रुपए, Max 5 Seater की कीमत में 16,000 रुपए , Max Dual Tone 5 Seater की कीमत में 16,000 रुपए, Max 7 Seater की कीमत में 16,000 रुपए, Max 7 Seater Dual Tone की कीमत में 16,000 रुपए का इजाफा किया गया है।
सिट्रोन एयरक्रॉस शोरूम कीमतें जनवरी 2025 | ||||
1.2L टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | चेंज % |
Plus 5 Seater | Rs. 1,325,300 | Rs. 16,000 | Rs. 1,341,300 | 1.21% |
Max 5 Seater | Rs. 1,399,800 | अंतर नहीं | Rs. 1,399,800 | - |
Max Dual Tone 5 Seater | Rs. 1,419,800 | अंतर नहीं | Rs. 1,419,800 | - |
Max 7 Seater | Rs. 1,434,800 | अंतर नहीं | Rs. 1,434,800 | - |
Max Dual Tone 7 Seater | Rs. 1,454,800 | अंतर नहीं | Rs. 1,454,800 | - |
अब बात करें सिट्रोन एयरक्रॉस के 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट की तो इसके Plus 5 Seater की कीमत में 16,000 रुपए का इजाफा किया है। जबकि, इसके Max 5 Seater, Max Dual Tone 5 Seater, Max 7 Seater, Max Dual Tone 7 Seater की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।