Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Second lunar eclipse 2024 September Date Read here interesting facts related to this chandra grahan

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण? यहां पढ़ें इस ग्रहण से जुड़े रोचक तथ्य

  • Chandra Grahan 2024: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण जल्द लगने जा रहा है। जानें क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इस ग्रहण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 27 June 2024 12:05 AM
share Share

Chandra Grahan 2024 Date and Sutak Kaal: वैदिक ज्योतिष में ग्रहण का बहुत महत्व है। सभी ग्रहों में से सूर्य और चंद्रमा दो ऐसे ग्रह हैं जिन पर ग्रहण लगता है और ग्रहण काल ​​को लेकर शास्त्रों में कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। साल 2024 में दो चंद्र ग्रहण लगने थे, जिनमें से एक 25 मार्च 2024 को लगा था और दूसरा 18 सितंबर 2024 को लगेगा।

कितने बजे लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को लगेगा। इसकी शुरुआत सुबह 06:11 बजे होगी और अगले दिन सुबह 10:17 बजे खत्म होगी। यह ग्रहण भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पड़ेगा।

क्या भारत में नजर आएगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण: यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका और पश्चिमी यूरोप में यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण उपछाया चरण के शुरुआती चरण में उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी भारतीय शहरों में दिखाई देने वाला है। भारत में इसे सामान्य ग्रहण नहीं बल्कि आंशिक उपच्छाया ग्रहण माना जा रहा है।

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है: यह घटना तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य व चंद्रमा के बीच आ जाती है तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इस स्थिति में धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के सूतक काल का भी महत्व होता है। चंद्र ग्रहण में सूतक काल लगभग नौ घंटे पहले शुरू होता है। क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा या यह आंशिक चंद्र ग्रहण है, इसलिए यह सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य: सितंबर 2024 में लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। यह भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होगा। यह घटना भाद्रपद में मीन राशि में पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव में हो रही है। इस ग्रहण से आर्थिक उन्नति भी हो सकती है। सरकारी संस्थानों में भी प्रगति देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़े:इन बड़े ग्रहों की बन रही मिथुन राशि में युति, ये 3 राशियां होंगी धनवान
ये भी पढ़े:29 जून से शनि शुरू करेंगे उलटी चाल , ये 3 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित
अगला लेखऐप पर पढ़ें