Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Transit In Aries Budh Gochar Rashi Parivartan mesh Rashi Mein Horoscope Rashifal

Mercury Transit In Aries : 7 मई को बुध करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

Mercury Transit In Aries : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 28 April 2025 01:14 PM
share Share
Follow Us on
Mercury Transit In Aries : 7 मई को बुध करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

Mercury Transit In Aries : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 7 मई, 2025 को बुध देव ने मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, बुध का मेष राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

मेष राशि : नए रोजगार का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। कुछ जातकों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा।

मिथुन राशि : जबरदस्त लाभ होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। आमदनी के नए साधन बनेंगे। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। करियर में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। अविवाहित लोगों का शादी-विवाह तय हो सकता है।

सिंह राशि : वाणी में मधुरता आएगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन-दौलत में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु राशि : जीवन में तरक्की की राह आसान होगी। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। धार्मिक बने रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पार्टनरशिप के साथ व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर मनाया जाता है भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, जानें पूजा-विधि
अगला लेखऐप पर पढ़ें