Holika Dahan 2025: What not to do on Holika Dahan होलिका दहन के दिन न करें ये 5 गलतियां, जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Holika Dahan 2025: What not to do on Holika Dahan

होलिका दहन के दिन न करें ये 5 गलतियां, जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

  • Holika Dahan 2025: होलिका दहन हमेशा भद्रा रहित मुहूर्त में ही करना शुभ माना जाता है। होलिका दहन के भी कुछ नियम हैं। होलिका दहन पर कुछ चीजों को करने से करियर और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 12 March 2025 10:03 AM
share Share
Follow Us on
होलिका दहन के दिन न करें ये 5 गलतियां, जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

Holika Dahan 2025: हर साल होली का त्योहार मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन हमेशा मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए। भद्रा रहित मुहूर्त में ही होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के भी कुछ नियम हैं। होलिका दहन पर कुछ चीजों को करने से करियर और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए होलिका दहन के दिन भूलकर भी इन कामों को करने से बचें-

होलिका दहन के दिन न करें ये 5 गलतियां, जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

ये भी पढ़ें:होलिका दहन पर कब तक रहेगा भद्रा का साया? जानें मुहूर्त व कब है होली
ये भी पढ़ें:क्या 14 को खेली जाएगी होली? जानें चंद्र ग्रहण का होली पर कैसा रहेगा प्रभाव

1. उधार- होलिका दहन के दिन 13 मार्च 2025 को किसी को पैसे उधार देने से बचें। होलिका दहन पर पैसे उधार देने से आर्थिक स्थिति पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

2. फटे-पुराने कपड़े- होलिका दहन के दिन कटे-फटे कपड़े पहनने से बचें। किसी भी त्योहार या शुभ मौके पर फटे कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है की फटे-पुराने कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

3. मास-मदिरा- होलिका दहन के दिन भूलकर भी मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।

4. काले वस्त्र- धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ अवसर या फिर पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसलिए होलिका दहन के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। भगवान विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।

5. अपमान- कोशिश करें की इस दिन आप किसी का दिल न दुखाएं और वाद-विवाद से भी बचें। किसी का भी अपमान करने से बचें और न ही किसी का मजाक उड़ाएं।

ये भी पढ़ें:होली पर बुध-शुक्र की युति, इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!