Horoscope Holi Rashifal Mercury-Venus on 14 March Budh Shukra the fortunes of 3 zodiacs will get strong Holi 2025: होली पर बुध-शुक्र की युति, इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Holi Rashifal Mercury-Venus on 14 March Budh Shukra the fortunes of 3 zodiacs will get strong

Holi 2025: होली पर बुध-शुक्र की युति, इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत

  • Horoscope Holi Rashifal: होली पर मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य योग, लक्ष्मी-नारायण योग, त्रिग्रही योग का शुभ संयोग होगा। होली पर ग्रहों की शुभ स्थिति 3 राशियों के लिए काफी लकी साबित हो सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 March 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
Holi 2025: होली पर बुध-शुक्र की युति, इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत

Horoscope Holi Rashifal, होली पर बुध-शुक्र की युति: इस साल की होली 14 मार्च 2025 के दिन है। होली पर बुधादित्य योग बन रहा है, जो शुभ फलदायक है। दृक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च के दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। होली पर मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनने जा रही है, जिससे बुधादित्य योग, लक्ष्मी-नारायण योग, त्रिग्रही योग का शुभ संयोग होगा। मधुबनी के प्रसिद्ध ज्योतिष राजेश नायक के अनुसार, होली पर इस बार कई साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। होली के दिन ग्रहों की शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आइए जानते हैं होली का दिन किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है-

ये भी पढ़ें:क्या 14 को खेली जाएगी होली? जानें चंद्र ग्रहण का होली पर कैसा रहेगा प्रभाव

इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए होली का दिन फायदेमंद माना जा रहा है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों का पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। वहीं, विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। आपका भाग्य मजबूत होगा और समय भी अच्छा रहेगा। साथ ही प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है।

वृश्चिक राशि

होली का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुरक्षित विकल्पों में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट सलह जरूर लें। वहीं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। लेकिन आपको अपनी हेल्थ की देखभाल करनी होगी।

ये भी पढ़ें:होलिका दहन पर कब तक रहेगा भद्रा का साया? जानें मुहूर्त व कब है होली

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को होली के दिन शुभ फल की प्राप्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा नजर आ रहा है। वहीं, धन लाभ के भी योग बनेंगे। लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं, ध्यान रखें। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!