यमुनोत्री धाम में यमुना मंदिर के ऊपर चढ़ाया पीतल का डोटा
बड़कोट, संवाददाता। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व यमुनोत्री में यमुना मंदिर के ऊपर सोमेश्वर महाराज की डोली की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के

बड़कोट, संवाददाता। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व यमुनोत्री में यमुना मंदिर के ऊपर सोमेश्वर महाराज की डोली की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पीतल का डोटा चढ़ाया गया, साथ ही धर्म ध्वज भी फहराया गया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 30 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के रंग रोगन का कार्य किया गया तथा सोमवार मंदिर समिति द्वारा यमुना मंदिर के ऊपर समेश्वर महाराज की डोली की उपस्थिति में सोमेश्वर महाराज के पुजारी उमादत्त उनियाल और पश्वा बृजमोहन ने पूजा अर्चना कर यमुना मंदिर के ऊपर पीतल के डोटा तथा धर्म ध्वजा चढ़ाया। इससे पहले सोमवार को सुबह सोमेश्वर महाराज की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।