Ranchi Deputy Commissioner Listens to Public Grievances Focuses on Land Disputes उपायुक्त ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Deputy Commissioner Listens to Public Grievances Focuses on Land Disputes

उपायुक्त ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं

रांची में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनता दरबार में ग्रामीण और शहरी लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश मुद्दे जमीन विवाद से संबंधित थे। उपायुक्त ने अधिकारियों को समस्या की भौतिक जांच का निर्देश दिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 28 April 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
उपायुक्त ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को अपने कक्ष में जनता दरबार के तहत ग्रामीण और शहरी इलाके के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निराकरण करने का निर्देश दिया। अधिकांश मामले जमीन विवाद से संबंधित थे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर भौतिक जांच कर समस्याओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया। एक महिला ऑपरेशन के बाद आंख खराब किये जाने की शिकायत लेकर आई थी। इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन कार्यालय से जांच प्रतिवेदन उपलब्ध होने पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।