नई टिहरी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेना की महिला अफसरों सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की बहादुरी की प्रशंसा...
सेना के सम्मान में जिला मुख्यालय पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेतृत्व में निकाली गई। भारतीय सेना के गर्व को लेकर नारे लगाते हुए भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सेना की सशक्त अफसरों में सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की बहादूरी को लेकर नारे लगाते हुए कहा कि महिला शक्ति ने देश के गौरवान्वित करने का काम किया है। कहा कि भारत की सेना पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। यह सेना ने बता दिया है। भारत ने आतंकवाद को लेकर रुख साफ किया है कि आतंकवादी गतिविधियों को अब सीधे युद्ध का द्योतक मानकर कार्यवाही की जायेगी।
दुश्मन के हर नापाक इरादों को हर तरह से पूरा नहीं होने दिया जायेगा। देश की सेना का मनोबल ऊंचा है। इसलिए देश की सेना के पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद को कुचलने की बच्चा-बच्चा प्रशंसा कर रहा है। इससे विश्व में भी भारत की साख मजबूत हुई है। इस मौके समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, अल्प संख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री नफीस गोड, अबरार अहमद, असगर अली, तौफीक, खेम सिंह चौहान, विजय कठैत, रामलाल नौटियाल, राविया खान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।