These are the 10 most dangerous airports in the world one mistake by the pilot and life ends ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक हवाई अड्डे, पायलट की एक चूक और जीवन खत्म
Hindi Newsफोटोये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक हवाई अड्डे, पायलट की एक चूक और जीवन खत्म

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक हवाई अड्डे, पायलट की एक चूक और जीवन खत्म

हर दिन दुनिया भर में लाखों यात्री उड़ानें भरते हैं, लेकिन कुछ हवाईअड्डे ऐसे भी हैं जहां हर टेकऑफ और लैंडिंग एक जोखिम से कम नहीं होती। इन जगहों पर पायलटों की छोटी-सी चूक गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Himanshu TiwariThu, 15 May 2025 11:05 PM
1/11

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक हवाई अड्डे

एक अनुमान के मुताबिक, हर वक्त औसतन 9700 विमान दुनियाभर में उड़ान भरते हैं, जो करीब 13 लाख यात्रियों को लेकर चलते हैं। लेकिन हर एयरपोर्ट सुरक्षित नहीं होता। कुछ हवाईअड्डे अपनी खतरनाक भौगोलिक स्थिति, मौसम और तकनीकी चुनौतियों के कारण बेहद जोखिम भरे माने जाते हैं। ब्रिटिश अखबार द डेली एक्सप्रेस ने दुनिया के 10 सबसे खतरनाक हवाईअड्डों की सूची जारी की है। आइए उनके बारे में जानते हैं...

2/11

जुआनचो ई. यरौस्किन हवाई अड्डा (सबा द्वीप, नीदरलैंड)

यह दुनिया का सबसे छोटा रनवे वाला हवाईअड्डा है, जिसकी लंबाई महज 400 मीटर है। चारों ओर ऊंचे पहाड़ और दोनों छोर पर समुद्र है। लैंडिंग के लिए पायलटों को बेहद अनुभवी होना पड़ता है।

3/11

लुकला एयरपोर्ट (नेपाल)

यह एयरपोर्ट एवरेस्ट बेस कैंप जाने वालों का मुख्य गेटवे है। 457 मीटर लंबा रनवे दो पहाड़ों के बीच स्थित है। अचानक मौसम बदलने के कारण यहां अकसर उड़ानें रद्द या देर से होती हैं।

4/11

मैकमुर्डो आइस रनवे (अंटार्कटिका)

यह रनवे पूरी तरह बर्फ पर बना होता है और गर्मियों में ही अस्थायी तौर पर इस्तेमाल होता है। इसकी लंबाई सिर्फ 557 मीटर है।

5/11

क्वीन बीट्रिक्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अरूबा)

संकीर्ण रनवे और तेज हवाओं के कारण यह एयरपोर्ट जोखिम भरा है। अमेरिका, कनाडा और यूरोप के लिए उड़ानों की सेवा देता है।

6/11

कोर्टचेवेल अल्टीपोर्ट (फ्रांस)

फ्रेंच आल्प्स की पहाड़ियों में स्थित यह रनवे केवल 537 मीटर लंबा है। तेज मोड़ और कोहरे में यहां लैंडिंग नामुमकिन होती है।

7/11

पारो एयरपोर्ट (भूटान)

हिमालय की पहाड़ियों में स्थित यह एयरपोर्ट बेहद मुश्किल है। केवल चुनिंदा पायलटों को ही यहां लैंडिंग की इजाजत होती है।

8/11

जिब्राल्टर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

यह सबसे छोटा वाणिज्यिक एयरपोर्ट है, जिसकी रनवे सड़क को काटती है। हर टेकऑफ और लैंडिंग के समय सड़क को बंद किया जाता है।

9/11

मडेरा एयरपोर्ट (पुर्तगाल)

तेज हवाएं और समंदर के ऊपर बना रनवे इसे बहुत चुनौतीपूर्ण बनाते हैं। यहां सीधे लैंडिंग संभव नहीं होती, विमान को 180 डिग्री घुमाकर उतारना पड़ता है।

10/11

प्रिंसेस जूलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सेंट मार्टिन)

यह समुद्र के किनारे इतना नीचे स्थित है कि रनवे के ऊपर से विमान बेहद करीब से गुजरते हैं। पर्यटक अक्सर इसकी खतरनाक लैंडिंग को लेकर डर जताते हैं।

11/11

टोनकोंटिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (होंडुरास)

यह रनवे पहाड़ी इलाके में 1005 मीटर की ऊंचाई पर है और बेहद छोटा है। खराब मौसम में लैंडिंग करना यहां बहुत खतरनाक होता है।