Pregnant Woman Accuses Man of Deception and Refusal to Marry in Khatima शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPregnant Woman Accuses Man of Deception and Refusal to Marry in Khatima

शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण

खटीमा में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती वर्तमान में पांच माह की गर्भवती है। आरोपी युवक ने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 17 May 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण

खटीमा, संवाददाता। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी करने से इनकार करने का आरोप लगाया है। बताया कि वह इस समय पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि कंजाबाग निवासी डीजे संचालक विवेक राणा से उसकी जान-पहचान हुई। इसके बाद उसने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का वादा किया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। विवेक ने मई 2024 को उसको फोन कर मिलने के लिए बुलाया।

उसके बाद वह उसे अपने डीजे गोदाम बिगराबाग में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वर्तमान में वह पांच माह की गर्भवती है। जब उसने विवेक से शादी करने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। साथ ही किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।