लापता व्यक्ति को ढूंढकर परिजनों को सौपा
पिथौरागढ़ में पुलिस ने लापता व्यक्ति पुष्कर सिंह को खोज निकाला है। 15 मई से बस स्टेशन क्षेत्र से लापता थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और संभावित स्थानों पर खोजबीन की। अंततः उन्हें सुरक्षित ढूंढकर परिवार को...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 18 May 2025 01:33 PM

पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने एक व्यक्ति लापता व्यक्ति को ढूंढ निकाला है। रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मैला निवासी केशव सिंह ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी कि उनके जीजाजी पुष्कर सिंह बीते 15 मई की शाम से बस स्टेशन क्षेत्र से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं सुराग नहीं लग रहा है। कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने खोजबीन शुरू की। टीम ने संभावित स्थानों पर गहन सर्च अभियान चलाया व सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लापता को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।