भाजपा सरकार में डॉ. आंबेडकर को मिला उचित सम्मान: भगत
हल्द्वानी में भाजपा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा सरकार में आंबेडकर को उचित सम्मान मिला है। उन्होंने लोगों से आंबेडकर के मार्ग पर चलने...
हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने कमलुवागांजा स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा की सरकार में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर को उचित सम्मान मिला। उन्होंने लोगों से डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विधायक भगत ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का पूरा जीवन और दलित व वंचित समाज के लिए संघर्षरत रहा। भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने आंबेडकर को उचित सम्मान देने का कार्य किया गया। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को डॉ. आंबेडकर की जयंती पर अगले तीन माह तक चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के सहसंयोजक भुवन आर्या व संचालक चंद्र प्रकाश आर्या रहे। जिला पंचायत प्रशासक बेला तोलिया, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष प्रताप बोरा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष भुवन आर्या, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, दलीप सिंह नेगी, कंचन उप्रेती, मोहन पाठक, पार्षद चंद्र प्रकाश आर्या, महेश शर्मा, लाखन निगल्टिया, रवि कुरिया, प्रकाश पटवाल, आंनद दुर्गापाल, गोविन्द बरती, पूजा सुयाल मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।