पलामू में धान खरीदने का लक्ष्य अब भी लक्ष्य से 23.86% पीछे
पलामू में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की 76.14% खरीदारी की गई है। जिले का लक्ष्य 3 लाख क्विंटल धान का है, जिसमें अब तक 2,28,433.8 क्विंटल की खरीदारी की गई है। किसानों को...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 76.14% धान की खरीदारी की गई है। अब भी लक्ष्य लक्ष्य 23.86% आगे हैं। जिले में तीन लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य है, इसके विरूद्ध 2,28,433.8 क्विंटल धान की खरीदारी विभिन्न पैक्सों के माध्यम से की गई है। पलामू जिले में किसानों से धान खरीदने के लिए 41 पैक्स/लैम्पस को अधिकृत किया गया हैं। किसानों से खरीदी गई 2,28,433.8 क्विंटल धान में 1,09,636.8 क्विंटल धान, मिलर को भेजा गया है। 1,18,796.56 क्विंटल धान पैक्सों में ही पड़ा हुआ है, इसका उठाव मिलर नहीं कर रहे है। जिला सहाकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मिलरों ने किसानों से खरीदी गई, धान का उठाव कर रहे हैं। जल्द ही किसानों से खरीदी गई धान का उठाव कर लिया जाएगा। जिले में 17941 किसानों को धान बिक्री करने के लिए एसएमएस भेजा गया है, अब तक 3376 किसानों ने विभिन्न पैक्सों में अपना धान बेचा है। जिले में 2967 किसानों को प्रथम किस्त की राशि का भुगतान कर दिया है। 1039 किसानों को द्वितीय किस्त की राशि का भी भुगतान कर दिया गया है। जिले में पहले दो लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया था, परंतु अब लक्ष्य को बढ़ाकर तीन लाख क्विंटल कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जो किसान अब तक पैक्सों में अपना धान नहीं बेच पाये हैं, वैसे किसान पैक्सों में जाकर अपना धान बेच सकते हैं। पैक्स गोदाम भरे होने के कारण 10-12 दिन किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही थी, परंतु अब पैक्सों में धान की खरीददारी की जा रही है। सतबरवा के किसान विजय ठाकुर ने कहा कि वे अपना धान पैक्स में बेच दिए हैं। राजू साव ने कहा कि हाल में ही वे अपना धान पैक्स को दिया है, अभी प्रथम किस्त नहीं मिल सका है। किसान योंगेंद्र भुईयां ने कहा कि पैक्स में धान की खरीददारी की जा रही है। बीच में कुछ हफ्ते के लिए धान की बिक्री रूकी हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।