BJP s Tiranga Samman Yatra Celebrates Success of Operation Sindoor in Almora तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsBJP s Tiranga Samman Yatra Celebrates Success of Operation Sindoor in Almora

तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई

अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली। यह यात्रा एलेक्जेंडर गेट से शहीद पार्क तक गई, जिसमें बच्चों और अन्य लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 16 May 2025 01:41 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई

अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। एलेक्जेंडर गेट से लेकर शिखर तिराहा स्थित शहीद पार्क तक यात्रा निकली। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे व अन्य लोग शामिल रहे। यात्रा निकालकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी जताई। भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे भी लगाए। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा विष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, पूर्व जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, कैलाश गुरुरानी, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, गोविंद सिंह पिल्ख्वाल, राजेंद्र जोशी, किरन पंत, सिकंदर पवार, नवीन बिष्ट, देवाशीष नेगी, ललित लटवाल, मंगल बिष्ट, राजेंद्र विष्ट, इंद्र मोहन भंडारी, निर्मला जोशी, दीपा विष्ट आदि रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।