Almora Sisters Win Gold in Badminton at Khelo India Youth Games 2025 मनसा और गायत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता स्वर्ण, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsAlmora Sisters Win Gold in Badminton at Khelo India Youth Games 2025

मनसा और गायत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता स्वर्ण

बैडमिंटन में अल्मोड़ा की मनसा और गायत्री का शानदार प्रदर्शन बैडमिंटन में अल्मोड़ा की मनसा और गायत्री का शानदार प्रदर्शन बैडमिंटन में अल्मोड़ा की मनसा

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 15 May 2025 11:48 PM
share Share
Follow Us on
मनसा और गायत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता स्वर्ण

अल्मोड़ा, संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले की मनसा और गायत्री ने शानदार प्रदर्शन कर बैडमिंटन में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों व अन्य लोगों ने खुशी जताई है। विहार के भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन हुआ। इसमें अल्मोड़ा की शटलर मनसा रावत और गायत्री रावत ने भी प्रतिभाग किया था। अपने शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल में उनका मुकाबला तमिलनाडु की अनन्या अरुण और अंजना मनिकंदन की जोड़ी से हुआ। मनसा रावत और गायत्री रावत ने उन्हें 23-21 और 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

मनसा और गायत्री दोनों बहनें हैं। वहीं, उनके अलावा देहरादून के अंश नेगी ने स्वर्ण और पिथौरागढ़ के निश्चल चंद ने भी रजत पदक हासिल किया है। यह सभी खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण एकेडमी में कोच डीके सेन व लोकेश नेगी के निर्देशन में ट्रेनिंग कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्षा डॉ. अलकनंदा अशोक व अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।