Hindi Newsउत्तर प्रदेशMahakumbh Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का भव्य समापन, 66 करोड़ का आंकड़ा पार

Mahakumbh Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का भव्य समापन, 66 करोड़ का आंकड़ा पार

Mahakumbh Mahashivratri 2025: महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व पर 1.53 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। महाशिवरात्रि के कारण मेला क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी भीड़ देखने को मिली। जानें महाकुंभ से जुड़े लाइव अपडेट्स

Mahakumbh Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का भव्य समापन, 66 करोड़ का आंकड़ा पार

Maha Shivaratri during the Maha Kumbh Mela festival in Prayagraj

Srishti Kunj| हिन्दुस्तान,प्रयागराज | Wed, 26 Feb 2025 10:41 PM
हमें फॉलो करें

Mahakumbh Mahashivratri 2025: बुधवार को आखिरी स्नान पर्व के साथ 13 जनवरी से शुरू हुए 45 दिनी सबसे बड़े धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। आज महाशिवरात्रि का पर्व है। इसी के साथ आज महाकुंभ का अंतिम स्नान था। हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई है। शिवभक्तों पर 25 क्विंटल फूल बरसाए गए। वहीं, एयरफोर्स के विमानों ने भी संगम के ऊपर एयर शो किया। आज लगभग 153 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। जानें महाकुंभ से जुड़े लाइव अपडेट्स

26 Feb 2025, 10:38:25 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: कोलकाता के श्रद्धालुओं की कार दीवार से टकराई, छह घायल

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: अयोध्या से गंगा स्नान के लिए महाकुम्भ जा रहे कोलकाता के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो मंगलवार रात देल्हूपुर के विश्वनाथगंज के पास असंतुलित होकर हाईवे किनारे एक दीवार से टकरा गई। इससे स्कॉर्पियो में सवार छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक और उसमें बैठे एक किशोर को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां से तीन को गंभीर हालत में एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया।

26 Feb 2025, 09:28:20 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ 2025 का भव्य समापन, 45 दिनों में 66 करोड़ लोगों लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 का समापन बुधवार को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व के साथ संपन्न हुआ। यूपी सरकार के अनुसार, 45 दिनों तक चले इस महापर्व में कुल 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया, जो एक ऐतिहासिक संख्या है। अंतिम दिन बुधवार रात 8 बजे तक करीब 1.53 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

26 Feb 2025, 08:39:18 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: बिना किसी बड़ी घटना के संपन्न हुआ महाकुंभ, अंतिम स्नान पर्व पर बोले यूपी डीजीपी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि के साथ ही महाकुंभ का समापन हुआ। अंतिम दिन लगभग 1.18 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, 35 दिनों ने में स्नानार्थियों का आंकड़ा 66 करोड़ पार हो गया। इस बीच लोगों की सुरक्षा में यूपी पुलिस मेला स्थल पर तैनात रही। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ मेले में पुलिस के सहयोग और कार्यों की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि बिना किसी बड़ी घटना के हमने महाकुंभ संपन्न कराया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: बिना किसी बड़ी घटना के संपन्न हुआ महाकुंभ, अंतिम स्नान पर्व पर बोले यूपी डीजीपी

26 Feb 2025, 07:03:55 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: सचदेवा ने महाशिवरात्रि के मौके पर संगम में लगायी डुबकी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को तीर्थराज प्रयागराज में सनातन संस्कृति के भव्य, दिव्य और वैभव के प्रतीक तथा सामाजिक समरसता के अनुष्ठान महाकुंभ में पुण्यदायी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायी और देश की खुशहाली की कामना की। सचदेवा ने कहा, “तीर्थराज प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आयोजित ऐतिहासिक महाकुंभ अनुष्ठान हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय संगम है।” उन्होंने कहा कि आज शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का पूजन कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और सौभाग्य के लिए प्रार्थना की।”

26 Feb 2025, 06:31:12 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आस्था को नमन, बोले सीएम योगी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर बुधवार को गोरखपुर के प्रमुख शिवालयों के भ्रमण, दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि आज महाशिवरात्रि है अर्थात देवाधिदेव महादेव की उपासना का विशेष दिवस। देवाधिदेव महादेव कल्याण के देवता हैं। वह सबके प्रति कल्याण का भाव रखते हैं। उनकी कृपा दृष्टि से ही सभी व्यवस्था संचालित हो पाती है। महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ में, बाबा विश्वनाथ के धाम काशी में और प्रदेश के अन्य सभी महत्वपूर्ण शिवालयों में श्रद्धालुजन भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था निवेदित कर रहे हैं। हर जगह भारी भीड़ है और श्रद्धालुजन अपार श्रद्धा भाव के साथ दर्शन-पूजन कर रहे हैं। यह आस्था भारत की एकात्मकता का प्रतीक है। मैं इस आस्था को नमन करता हूं।

26 Feb 2025, 05:31:38 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: प्रीति जिंटा ने तीसरी बार लगायी संगम में डुबकी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: प्रीति जिंटा तीसरी बार महाकुंभ पहुंची,जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां के साथ महाकुंभ गईं। उन्होंने वहां प्रार्थना करने और संगम में डुबकी लगाने की कई तस्वीर शेयर की। प्रीति ने पोस्ट के साथ लिखा, यह कुंभ मेले में मेरी तीसरी यात्रा थी और यह जादुई, दिल को छू लेने वाला और थोड़ा दुखद भी था। जादुई इसलिए क्योंकि मैं कितनी भी कोशिश करूं, मैं यह नहीं बता सकती कि मुझे कैसा महसूस हुआ। दिल को छू लेने वाला इसलिए क्योंकि मैं अपनी मां के साथ गई थी और यह उनके लिए खास महत्व रखता है।मैं जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्त होना चाहती थी, लेकिन मुझे जीवन और आसक्ति के द्वंद्व का एहसास हुआ।

26 Feb 2025, 04:51:58 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि के मौके पर जूही चावला ने संगम में लगाई डुबकी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि के अवसर पर जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। जूही चावला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो मोंटाज अपलोड किया, जिसमें उनकी आस्था की यात्रा की सभी तस्वीरें शामिल थीं। इसमें जूही और घाट पर जाते हुए, संगम में डुबकी लगाते और प्रार्थना करते दिखाई दीं। वीडियो के जूही चावला ने कैप्शन में लिखा, आस्था, भक्ति और आशीर्वाद की यात्रा।

26 Feb 2025, 04:49:53 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ आए श्रद्धालुओं ने दिया राष्ट्रीय एकात्मकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश, बोले सीएम

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों, प्रयागराज महाकुंभ, बाबा विश्वनाथ धाम, अयोध्या में देश-दुनिया से आए श्रद्धालुओं और प्रदेश के सभी देवालयों-शिवालयों में उमड़े आस्थावानों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का विशेष उल्लेख करते हुए कहा है कि यहां अब तक लगभग 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय एकात्मकता और राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण का संदेश पूरी दुनिया को दिया है।

26 Feb 2025, 04:15:40 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर संगम पर एक साथ दिखे भारत के विविध रंग

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: प्रयागराज में पिछली 13 जनवरी को शुरू हुए आस्था के सबसे बड़े संगम महाकुंभ के अंतिम दिन महाशिवरात्रि पर देश के विभिन्न भागों से तीर्थयात्री पवित्र संगम स्थल पर डुबकी लगाने के लिए एकत्र हुए और झांझ की झंकार, पवित्र मंत्र और भारत के विविध रूप दिखाने वाले रंग त्रिवेणी संगम पर एक दूसरे में घुल-मिल गये।

26 Feb 2025, 03:40:20 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर 1.18 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ का अंतिम स्नान पर्व बुधवार को ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ प्रारंभ हुआ और तड़के से ही श्रद्धालुओं का गंगा और संगम में डुबकी लगाना जारी है। दोपहर दो बजे तक 1.18 करोड़ लोगों ने स्नान किया। मेला प्रशासन ने स्नानार्थियों पर 120 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कराई। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे तक 1.18 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। महाकुंभ में अभी तक 65.95 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और शाम तक यह आंकड़ा 66 करोड़ को पार करने की संभावना है।

26 Feb 2025, 03:20:06 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में भीड़ का रिकॉर्ड 66 करोड़ पार, श्रद्धालुओं पर बरसे फूल, एयर शो के नजारे भी दिखे

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि के साथ ही महाकुंभ का समापन हो रहा है। 45 दिन चले इस धार्मिक पर्व में रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, आज 2 बजे तक 1.18 लोगों ने स्नान किया। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई। इसके अलावा भारतीय वायु सेना ने महाकुंभ 2025 के अंतिम दिन महाकुंभ मेला क्षेत्र में एयर शो का आयोजन भी किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में भीड़ का रिकॉर्ड 66 करोड़ पार

26 Feb 2025, 02:25:41 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: दोपहर 2 बजे तक 1.18 करोड़ ने किया स्नान

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। दोपहर 2 बजे तक 1.18 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

26 Feb 2025, 01:44:23 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: सीएम योगी कल करेंगे महाकुंभ का औपचारिक समापन, आज अंतिम स्नान पर्व पर उमड़ा सैलाब

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ बुधवार को महाशिवरात्रि के साथ समाप्त हो रहा है। इस आयोजन का औपचारिक समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 फरवरी को प्रयागराज में करेंगे। सीएम ने इसका ऐलान 27 नवंबर को प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान किया था।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

26 Feb 2025, 01:22:54 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में कहीं मिले 37 साल पुराने सहपाठी, कहीं वीडियो कॉलिंग से डिजिटल स्नान

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ मेला क्षेत्र के फायर स्टेशन मुख्यालय के सामने फायर ऑफिसर संजीव कुमार सिंह को अपनी सहपाठी रश्मि गुप्ता दिखीं। दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो अचरज में पड़ गए। वर्ष 1988 के कॉलेज के दिनों की उनकी यादें ताजा हो गई।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

26 Feb 2025, 01:01:46 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: 8 ट्रेनों में दोनों तरफ इंजन

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: रेलवे ने आठ ट्रेनों के दोनों तरफ इंजन लगाया है। ट्रेन नंबर 11107 ग्वालियर-बनारस, 11108 बनारस-ग्वालियर, 13309 चोपन-प्रयागराज, 13310 प्रयागराज-चोपन, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर, 15074 टनकपुर-सिंगरौली, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर और सिंगरौली-टनकपुर में दोनों तरफ इंजन लगा है।

26 Feb 2025, 12:46:19 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि के बाद ये ट्रेनें प्रयागराज नहीं आएंगी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि के बाद भी संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लम्बी दूरी की 14 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया। ये ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन होकर नहीं गुजरेंगी। एक मार्च को दिल्ली कामख्या, आनंद विहार कामख्या, लोकमान्य तिलक गोरखपुर, लोकमान्य तिलक जय नगर, लोकमान्य तिलक बलिया, रांची और दादर बलिया मार्ग बदलकर चलेंगी।

28 फरवरी को 12562 नई दिल्ली जय नगर, 15657 दिल्ली कामख्या, 12506 आनंद विहार ट. कामख्या, 12488 आनंद विहार ट. जोगबनी, 15484 दिल्ली अलीपुरद्वार, 12165 लोकमान्य तिलक ट, गोरखपुर, 12539 यशवंतपुर लखनऊ, 15017 लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर, 11061 लोकमान्य तिलक जय नगर, 18205 दुर्ग नौतनवा, 11071 लोकमान्य तिलक बलिया, 11037 पुणे गोरखपुर, 22969 ओखा बनारस, 22535 रामेश्वरम बनारस प्रयागराज होकर नहीं गुजरेगी। वापसी में भी ये ट्रेनें झांसी व कानपुर होकर जाएंगी।

26 Feb 2025, 12:31:05 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: एकता और सामाजिक समरसता की मिसाल

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि हमने यहां एकता और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखा। पूरा विश्व यह देखकर चकित है कि कैसे करोड़ों भारतीय एकजुट हुए। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यूनिस्को ने इसे अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है। 60-62 करोड़ लोगों का एक ही शहर में आना, यह अपने आप में अनोखा रहा।

26 Feb 2025, 12:14:53 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में सुबह 10 बजे तक 81 लाख ने किया स्नान

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर भीड़ उमड़ी है। सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा ली थी। इसी के साथ महाकुंभ में स्नान करने वालों का आंकड़ा 65 करोड़ के पार हो चुका है।

26 Feb 2025, 12:00:49 PM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: 140 विमान और 80 चार्टर प्लेन से होगा आवागमन

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर यात्रियों के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पर भी खास इंतजाम किया गया है। विभिन्न विमानन कंपनियों की लगभग 140 विमान की आवाजाही महाशिवरात्रि पर होगी। इसके अलावा 80 से अधिक चार्टर प्लेन की लैंडिंग व उड़ान भरेगी। इससे हजारों यात्रियों की आवाजाही का अनुमान है। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में यात्रियों की सुविधा के लिए देश के सभी बड़े शहरों में जाने के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा भी उपलब्ध है।

26 Feb 2025, 11:47:42 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: किन्नर अखाड़े में सात कंठी चेला बने

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मंगलवार को सात कंठी चेला बनाए। यह कार्यक्रम सेक्टर 16 स्थित संगम लोअर पूर्वी पटरी पर लगे किन्नर अखाड़ा के शिविर में हुआ है।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह सातों कंठी चेला चेन्नई, दक्षिण भारत के है। इसमें सत्यश्रीनंद गिरि, ज्योति नंद गिरि, देवी नंद गिरि, अंबिका नंद गिरि, करोली नंद गिरि, हरिनी देवी नंद गिरि और स्नेहा नंद गिरि है।

26 Feb 2025, 11:28:00 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: सिर्फ प्रमुख स्नान पर्वों पर ही 17 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से लोग पहुंचे। यही नहीं विभिन्न देशों से प्रयागराज आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं की भी इनमें अच्छी खासी तादात रही है। बात सिर्फ प्रमुख स्नान पर्व की हो तो करीब 17 करोड़ से अधिक श्रद्धालु इस दौरान संगम तट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई।

26 Feb 2025, 11:10:57 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: सीएम योगी के विशेष निर्देश

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ के इस दिव्य और भव्य आयोजन में महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत स्वास्थ्य और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले टॉप के अधिकारियों को पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। जिससे श्रद्धालु निर्बाध रूप से पवित्र स्नान और धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।

26 Feb 2025, 10:49:03 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: दो लाख का स्टेशन पर इलाज

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: उत्तर मध्य रेलवे की चिकित्सा विभाग की ओर से प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज स्टेशन पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन कक्ष बनाए गए हैं। प्रयागराज जंक्शन सहित सभी स्टेशनों पर 30 चिकित्सा बूथ भी बनाए गए हैं। प्रयागराज मंडल के चिकित्सा विभाग ने 11 जनवरी से 24 फरवरी तक 214288 श्रद्धालुओं को चिकित्सा दी। 20295 श्रद्धालुओं का इलाज हुआ 382 गंभीर श्रद्धालुओं को अस्पताल रेफर किया गया।

26 Feb 2025, 10:30:31 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: 10 दिनों से रोज सवा करोड़ श्रद्धालु लगा रहे पुण्य की डुबकी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: पिछले 10 दिनों से हर दिन सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं। जिससे महाकुंभ क्षेत्र के साथ साथ पूरे देश में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यहां लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महाकुम्भ में पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सात बार दो करोड़ के पार जा चुकी है।

26 Feb 2025, 10:18:38 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: आलाधिकारियों से बैठक कर मंथन किया

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि की तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूपीपीसीएल अध्यक्ष आशीष गोयल और एडीजी जोन भानु भास्कर ने प्रयागराज, मेला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम आवागमन में किसी तरह चूक नहीं होने का निर्देश दिया।

यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी बरतने का आदेश दिया। बैठक में सीपी तरुण गाबा, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी प्रेम कुमार, डीआईजी कुम्भ वैभव कृष्ण, एडीसीपी कुम्भअजय पाल शर्मा, डीएम कुम्भ विजय किरण, डीएम प्रयागराज रविद्र कुमार मांदड़, एसएसपी कुम्भ राजेश द्विवेदी मौजूद रहे।

26 Feb 2025, 10:04:56 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: प्रयागराज शहर में भी बढ़ी चौकसी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ मेला के अंतिम दिन भीड़ की संभावना को देखते हुए मंगलवार रात से ही चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गो पर यातायात पुलिस के अलावा नागरिक पुलिस की तैनाती की गई है। सभी सभी एसीपी और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

वहीं रेलवे स्टेशन मार्गों पर भीड़ को नियंत्रित करने का भी आदेश दिया गया है। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने मंगलवार की शाम भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

26 Feb 2025, 09:52:13 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशविरात्रि पर महाकुंभ में सुबह 8 बजे तक 60 लाख से ज्यादा ने किया स्नान

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। आज आखिरी स्नान पर्व है। इस मौके पर सुबह 8 बजे 60.12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। इससे पहले दिन मंगलवार की रात तक 64.77 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे।

26 Feb 2025, 09:34:09 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में हर चार मिनट पर ट्रेन, हर 10 मिनट पर मिलेगी रोडवेज की बस, देखें रूट

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में मौनी अमावस्या की तरह ही महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। संभावित भीड़ के मद्देनजर प्रयागराज से हर चार मिनट पर एक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं को रोडवेज की बसें मिलेंगी।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

26 Feb 2025, 09:21:44 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: कल बनेगा चौथा कीर्तिमान

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: 27 फरवरी को एक साथ शटल बसों के संचालन का कीर्तिमान बनाया जाएगा जो कि इस महाकुंभ का चौथा रिकॉर्ड होगा। इस कीर्तिमान को सोरांव में एनएच 19 पर बनाया जाएगा। इस दौरान 700 बसों का एक साथ संचालन न होगा होगा। कुंभ 2019 में प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने 503 शटल बसों का संचालन कराकर कीर्तिमान बनाया था। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम चारों प्रमाणपत्र मेला प्राधिकरण को सौंपेगी।

26 Feb 2025, 09:12:40 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में बने राम मंदिर के 34 दिन में 3.50 लाख ने किए दर्शन, अब इस शहर में होगा स्थापित

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: परेड ग्राउंड में सांझ ढलते ही राम मंदिर की दिव्यता श्रद्धालुओं को बरबस आकर्षित करती है। फाइबर, लकड़ी व थर्मोकोल से निर्मित गोल्डेन रंग में राम मंदिर और उसमें विराजमान रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति का आकार-प्रकार अयोध्या के राम मंदिर के तरह ही है।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

26 Feb 2025, 08:51:47 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर भक्तों पर होगी फूलों की वर्षा

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: बुधवार को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ 2025 का छठवां और आखिरी स्नान है। अंतिम स्नान पर्व के लिए मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां हैं। आज लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। ऐसे में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की वही व्यवस्थाएं लागू की गई जो इससे पूर्व हुए वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के स्नान के दिन थीं। हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की भी तैयारी की गई है। शिवभक्तों पर 25 क्विटल फूल बरसाए जाएंगे।

26 Feb 2025, 08:35:37 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर गोरखपुर में सीएम योगी, भोर से कर रहे व्‍यवस्‍थाओं की निगरानी

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: गोरखनाथ मंदिर में सीएम कार्यालय में लगे मॉनिटरों पर सुबह से व्‍यवस्‍थाओं को सीएम योगी देख रहे हैं। मंगलवार की शाम गोरखनाथ पहुंचे सीएम योगी महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को पीपीगंज के भरोहिया स्थित पितेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर

26 Feb 2025, 08:21:11 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था: डीएम विजय किरन आनंद

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ नगर के डीएम, विजय किरन आनंद ने कहा कि महाशिवरात्रि महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वो में एक है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। लोग सुगमता से स्नान कर सकें, इसके लिए प्रशासन व पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

26 Feb 2025, 07:55:00 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, सुबह से 41 लाख; अब तक 65 करोड़ लोगों ने किया महास्नान

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया है। आज लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। ऐसे में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की वही व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी जो इससे पूर्व हुए वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के स्नान के दिन थीं। हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की भी तैयारी की गई है।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

26 Feb 2025, 07:43:30 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में हाथ की छाप का बना नया विश्व रिकॉर्ड

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ 2025 के नाम मंगलवार को एक और विश्व कीर्तिमान दर्ज हो गया। इस बार लगातार आठ घंटे तक 10109 युवाओं ने हैंड प्रिंटिंग (हाथ की छाप) देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया और प्रयागराज महाकुंभ के नाम एक नई उपलब्धि जोड़ दी। इसके साथ ही दो कुंभ मेलों (2019 कुंभ मेला और 2025 महाकुंभ मेला) के दौरान अब तक कुल छह विश्व रिकॉर्ड बन गए हैं। अभी 27 फरवरी को एक और रिकॉर्ड बनाया जाना बाकी है।

26 Feb 2025, 07:30:23 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: करीब के घाटों पर ही करें स्नान

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अफसरों ने अपील की है कि अपने करीब के घाट पर ही स्नान करें। जिससे स्नान भी हो और व्यवस्था भी बनी रहे। संगम के अतिरिक्त अरैल, झुंसी, रामघाट, दशाश्वमेध घाट, नागवासुकि आदि घाट पर स्नान की व्यवस्था की गई है। मेला प्रशासन ने महाशिवरात्रि से एक दिन पहले घाटों पर पुआल डलवाया। सफाई कराई गई। सफाई कर्मियों को हर घंटे घाट साफ करने का निर्देश दिया गया है।

26 Feb 2025, 07:14:50 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर छठे स्नान पर्व के साथ होगा 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ का समापन

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: बुधवार को आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ 13 जनवरी से शुरू हुए 45 दिनी सबसे बड़े धार्मिक आयोजन का समापन हो रहा है। स्नान पर्व के एक दिन पहले अफसरों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। आईट्रिपलसी में बनाए गए कंट्रोल रूम में 24 घंटे के लिए टीम को तैनात किया गया है, जो हर वक्त हर गतिविधि पर नजर रखेगी।

26 Feb 2025, 07:04:59 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: कल सुबह तक महाकुंभ मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं। मेला क्षेत्र को 27 फरवरी की सुबह आठ बजे तक नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। भीड़ देखते हुए प्रतिबंध बढ़ाया जा सकता है। संगम सहित अन्य स्नान घाटों पर पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं के आगमन और प्रस्थान का अलग-अलग मार्ग निर्धारित है।

26 Feb 2025, 07:04:15 AM IST

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाकुंभ में महाशिवरात्रि का अंतिम स्नान आज

Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर आज महाकुंभ 2025 का छठवां और आखिरी स्नान है। अंतिम स्नान पर्व के लिए मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं। आज लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। ऐसे में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की वही व्यवस्थाएं लागू की गईं जो इससे पूर्व हुए वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के स्नान के दिन थीं।

पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Azamgarh News ,Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , एजुकेशन न्यूज़ , धर्म ज्योतिष , राशिफल , और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।