फर्टिलाइजर एंड पेस्टिसाइड्स यूनियन की बैठक में व्यापारियों के हितों पर चर्चा
रुद्रपुर में फर्टिलाइजर एंड पेस्टिसाइड यूनियन की बैठक हुई, जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा का आश्वासन दिया। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों के हितों को मजबूती देना...
रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार की रात्रि फर्टिलाइजर एंड पेस्टिसाइड यूनियन की एक बैठक रामपुर रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा व कोषाध्यक्ष संदीप राव उपस्थित रहे। बैठक व्यापारियों के हितों और एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा का आश्वासन दिया और अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह के उत्पीड़न का विरोध करने की बात कही। फर्टिलाइजर एंड पेस्टिसाइड्स यूनियन के सदस्यों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया और व्यापारियों के समर्थन में अपने निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। जिला अध्यक्ष सरदार सुमुख सिंह विर्क ने यूनियन की एकजुटता को महत्वपूर्ण बताया और अतीत में हुए आंदोलनों पर चर्चा की। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्रअरोरा 'रज्जी', नगर अध्यक्ष जगन नारंग, महामंत्री कर्मपाल सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश भुडडी, सतनाम सिंह, पीयूष नारंग, रूप सिंह, कवल छाबड़ा, अंकित छाबड़ा, अवजीत सिंह, वैभव अरोड़ा, मोहन भुड्डी, वैभव भुड्डी, एसपी भारद्वाज, गर्वित अरोड़ा, भूपेन्द्र विर्क, विशाल भुड्डी, राहुल सिंघल'गोल्डी', अमित सिंघल पिंचू, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र रज्जी ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।