युवती ने सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस
Unnao News - युवती ने सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस युवती ने सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस युवती ने सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज क

चकलवंशी, संवाददाता। युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी तय होने के बाद वरीक्षा तिलक आदि रस्में होने के बाद ससुराल वालों ने दहेज में भूमि व चौपहिया वाहन की अतिरिक्त मांग कर दी। मांग पूरी न होने से शादी से इंकार कर दिया। पीडिता ने सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। माखी थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव के रहने वाले उधम सिंह की बेटी साधना ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हसनगंज निवासी आरती सिंह पत्नी निर्मल ने अपने भाई विपिन के साथ मिलकर अनुराग सिंह पुत्र स्वर्गीय अर्जुन सिंह निवासी विकासपुरी गंगोत्री अपार्टमेंट उत्तम नगर जनता प्लाट नई दिल्ली के साथ शादी तय कराई थी।
जिसमें हसनगंज क्षेत्र के मौलवीखेड़ा गांव में स्थित एक स्कूल में 7 मार्च 25 को वरीक्षा गोद भराई तिलक आदि रस्मों रिवाज से की गई थी। साथ ही बरात की तारीख 18 अप्रैल 25 निकाली गई थी। इसके बाद अतिरिक्त दहेज में 5 बीघा भूमि और एक चौपहिया वाहन की मांग कर शादी करने से इंकार कर दिया। पीडिता ने अनुराग सिंह, भाई गौरव सिंह, रेखा भल्ला, बुआ, मामा, सभी निवासी विकासपुरी गंगोत्री अपार्टमेंट उत्तम नगर जनता प्लाट पश्चिमी नई दिल्ली व आरती, निर्मल, व विपिन निवासी हसनगंज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि पीडिता की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।