Gorakhpur Woman Cricketer Held Hostage for Two Months Escapes and Reports to Police गोरखपुर की महिला क्रिकेटर से दुष्कर्म का प्रयास, बंधक बना तीन लाख लूटे, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsGorakhpur Woman Cricketer Held Hostage for Two Months Escapes and Reports to Police

गोरखपुर की महिला क्रिकेटर से दुष्कर्म का प्रयास, बंधक बना तीन लाख लूटे

Meerut News - गोरखपुर की एक महिला क्रिकेटर को परतापुर के एक होटल में लगभग दो महीने बंधक बनाकर रखा गया। उसे यातनाएं दी गईं और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मौका पाकर वह होटल से भागी और पुलिस को मामले की जानकारी दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 16 May 2025 06:26 AM
share Share
Follow Us on
गोरखपुर की महिला क्रिकेटर से दुष्कर्म का प्रयास, बंधक बना तीन लाख लूटे

मेरठ/परतापुर। गोरखपुर की एक महिला क्रिकेटर को परतापुर के एक होटल में लगभग दो महीने बंधक बनाकर रखा गया। यातनाएं दी गई और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गुरुवार को मौका पाकर वह होटल से भाग निकली और परतापुर थाने आ गई। उसने पुलिस को पूरा मामला बताया। साथ ही यह भी जानकारी दी कि उसके तीन लाख रुपये लूट लिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। गोरखपुर के महाराजगंज की एक महिला कबड्डी खिलाड़ी करीब एक साल पहले मेरठ पहुंची और रोहटा रोड पर किराये का कमरा लेकर रहने लगी। खेल के दौरान उसके पैर में चोट लगी और उसने कबड्डी छोड़कर क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया।

एक दिन स्टेडियम से रोहटा रोड आते वक्त उसकी मुलाकात टेंपो में एक अन्य महिला से हो गई। दोनों में बातचीत हुई और दोस्ती के साथ ही मोबाइल नंबरों का आदान प्रदान भी हो गया। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि महिला क्रिकेटर ने रोहटा रोड का मकान छोड़ दिया और अपनी सहेली के बताए दूसरे मकान में शिफ्ट हो गई। यहां दो युवकों से उसकी मुलाकात कराई। महिला क्रिकेटर की एक बूढ़ी दादी थी, जिससे वह अक्सर मिलने गांव जाया करती थी। करीब तीन माह पहले दादी की बीमारी की सूचना पर वह गांव चली गई। तभी दादी की मौत हो गई। पीड़िता जब वापस नहीं लौटी तो मेरठ में मौजूद सहेली ने फोन किया। उसे होटल में नौकरी दिलाने के बहाने मेरठ बुलाया और बंधक बना लिया। दो माह होटल में रखा बंधक बनाकर दादी की अंतिम क्रिया के बाद पीड़िता महिला क्रिकेटर मेरठ लौट आई। उसकी सहेली ने उसे एक होटल में जॉब दिला दी। होटल में कमरा तक दिला दिया। आरोप है कि यहां एक युवक ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध पर उसे पीटा गया और बंधक बना लिया। उसकी दादी ने मरने से पहले जो तीन लाख रुपये उसे दिए थे, वह बैग भी उससे छीन लिया। इस घटना में दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी युवक के अलावा उसका दोस्त व उसे मेरठ बुलाकर नौकरी दिलाने वाली पीड़िता की सहेली भी शामिल थी। होटल से भागकर थाने पहुंची तीन दिन पहले पीड़िता महिला क्रिकेटर ने होटल आए एक व्यक्ति को आपबीती सुनाई। उसका मोबाइल तक तोड़ दिया गया था। उससे दो हजार रुपये की मदद ली और मौका पाकर होटल से भाग निकली। थाने में पुलिस ने तहरीर लिखवाकर चलता कर दिया। बुधवार को दोबारा पहुंची, जहां रिपोर्ट न लिखने पर पुलिस से नोकझोंक हो गई। गुरुवार को पीड़िता फिर थाने आ गई। इस बार इंस्पेक्टर क्राइम मोहन लाल ने उससे बात की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल पीड़िता मोदीनगर में रिश्तेदार के यहां रुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।