Fire in Koonp Nagar Village Chickens Bikes and Goods Destroyed घरातियों और बरातियों ने बुझाई आग, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsFire in Koonp Nagar Village Chickens Bikes and Goods Destroyed

घरातियों और बरातियों ने बुझाई आग

Basti News - गौर थानाक्षेत्र के कूपनगर गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें चार मुर्गे, दो साइकिल, गेहूं और बिस्तर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों और बरातियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीFri, 16 May 2025 02:00 PM
share Share
Follow Us on
घरातियों और बरातियों ने बुझाई आग

बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के कूपनगर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से छप्पर में चार मुर्गे, साइकिल, गेहूं और बिस्तर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गई। आग लगने पर गांव में आए हुए बरातियों ने स्थानीय लोगों की सहयोग से आग को काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के कूपनगर गांव के निवासी जाकिर अली पशुओं के लिए छप्पर बनाया था। छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। छप्पर में आग लगने से स्थानीय लोगों ने गुहार लगाई। गुहार सुनने के बाद गांव में आए बरातियों के साथ तमाम लोग एकत्र होकर आग बुझाने लगे। इस आग पर बरातियों व स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया, तब तक छप्पर में रह रहे चार मुर्गे के साथ दो साइकिल, गेहूं व बिस्तर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।