अंडे का पैसा देने के विवाद में दो युवकों पर हमला, गम्भीर
Gorakhpur News - सहजनवा थाना क्षेत्र के बाहिलपार में अंडे के ठेले पर पैसे के विवाद में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू...

घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के बाहिलपार स्थित देसी शराब की दुकान के पास शुक्रवार की देर रात अंडे का ठेला लगाने वाले से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद में पहुचे दो युवकों पर मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को तत्काल सीएचसी सहजनवा ले जाया गया, जहां से हालत गम्भीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनबढ़ों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के बाहिलपार स्थित देसी शराब की दुकान के पास रहने वाला एक युवक अंडे का ठेला लगाता है।
देर रात मकरहट निवासी विनय कुमार अंडा खाने पहुंचे। अंडा खाने के बाद ठेला दुकानदार व विनय के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। विनय ने फोन कर गांव के अभिषेक सिंह उर्फ गोलू (30) पुत्र श्रीप्रकाश सिंह व अमन सिंह (22) पुत्र जगदीश सिंह को बुला लिया। विवाद में मारपीट हो गई। तभी मनबढ़ों ने धारदार हथियार (पहसुल) से अभिषेक व अमन पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। अभिषेक पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रप्रकाश उर्फ राजू सिंह का भतीजा बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।