Divine Wedding Celebration of Lord Krishna and Rukmini at Bhagwat Katha in Mungra Badshahpur कृष्ण और रुक्मिणी विवाह की झांकी में हुई पुष्प वर्षा, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsDivine Wedding Celebration of Lord Krishna and Rukmini at Bhagwat Katha in Mungra Badshahpur

कृष्ण और रुक्मिणी विवाह की झांकी में हुई पुष्प वर्षा

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन वृंदावन से आईं कथा

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSun, 11 May 2025 02:28 AM
share Share
Follow Us on
कृष्ण और रुक्मिणी विवाह की झांकी में हुई पुष्प वर्षा

मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन वृंदावन से आईं कथा व्यास प्रज्ञा ने श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की कथा सुनाई। इस दौरान झांकी सजायी गई और लोगों ने पुष्प वर्षा की। नगर के मुहल्ला गुड़हाई (मलिया का गोड़ा) निवासी मुख्य यजमान कल्लू राम व उनकी पत्नी कुंती देवी की तरफ से भागवत कथा का आयोजन कराया गया है। छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारकर और गणेश वंदना विधि विधान से शुरूआत की। कथा व्यास प्रज्ञा ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए।

मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे तो समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गईं। कहने लगी ‘हें कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हमसे प्रेम क्यों किया। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि रुक्मिणी स्वयं साक्षात मां लक्ष्मी हैं और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकतीं। उन्होंने गोपीउद्धव संवाद, श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दी। जय मां काली चौरा मातारानी मंदिर से गाजे बाजे के साथ भगवान कृष्ण की बरात निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु आज मेरे श्याम की शादी है। मेरे घर श्याम की शादी...भक्ति गीत पर श्रद्धालु नाचते गाते बारात के आगे चल रहे थे। पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, अनिल केसरवानी, विष्णु प्रजापति, अनीता, उषा देवी, रामकली, मल्लू प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।