चहनियां कस्बे में क्षतिग्रस्त नाली में आटो धंसा, बाल-बाल बचे यात्री
Chandauli News - चहनियां के कस्बा खण्डवारी में नाली क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाएं बढ़ने का खतरा बना हुआ है। हाल ही में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें सवार यात्री बाल-बाल बचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की...

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां स्थित कस्बा खण्डवारी में कालेज और रिहायशी मार्ग की नाली क्षतिग्रस्त है। ज्यादातर जगह जगह नाली का ढक्कन टूट गया है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मंगलवार को सवारी से भरे एक आटो की पहिया धंस गयी। किसी प्रकार से लोगो ने बाहर निकाला। संयोग ठीक रहा कि उसमें सवार यात्री बाल बाल बच गए। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। चहनियां कस्बा से पीडीडीयू नगर को जाने वाले मार्ग पर दोनों किनारे नाली का निर्माण कराया गया है। नाली क्षतिग्रस्त होने और उसका ढक्कन टूट जाने से आवागमन करने वालों को दिक्कत हो रही है।
इस मार्ग पर ब्लाक से लेकर पीएचसी भी है। वहीं दर्जनों लोग रिहायशी मकान बनाकर वर्षों से रह रहे है। इस मार्ग से छात्र छात्राये स्कूल और कालेज आते जाते हैं। यह मार्ग बलुआ मार्ग को मिलाता है। फोर लेन सड़क निर्माण और चहनियां चौराहे पर जाम लगने के कारण आजकल लोग इसी मार्ग से आते जाते है। मार्ग और नाली क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मंगलवार को सवारी से भरा एक आटो इसमें धंस गया। संयोग ठीक रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। रात में अंधेरा होने के कारण लोगों को गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत प्रधान और खण्ड विकास के अधिकारियों से किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।