Leopard Attack on Farmer in Alamgirpur Successful Rescue Operation खेत गए किसान पर तेंदुए ने बोला हमला, छह घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा तेंदुआ, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsLeopard Attack on Farmer in Alamgirpur Successful Rescue Operation

खेत गए किसान पर तेंदुए ने बोला हमला, छह घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा तेंदुआ

Moradabad News - कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 6 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 13 May 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
खेत गए किसान पर तेंदुए ने बोला हमला, छह घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा तेंदुआ

कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में तेंदुए ने मंगलवार सुबह जंगल में खेत पर पानी लगाने पहुंचे किसान पर हमला बोलकर गंभीर घायल कर दिया। उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। किसानों के घेरने पर तेंदुआ पुलिया के नीचे पाइप में जा घुसा। वन विभाग की टीम ने लगभग 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुआ पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली। तेंदुए की घेराबंदी का वन विभाग ने अभियान भी चलाया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलमगीरपुर में मंगलवार की सुबह 7:30 बजे खेत पर पानी लगाने जा रहे किसान सुनील उर्फ सुखलाल 40 वर्ष पुत्र हरवंश पर तेंदुए ने हमला बोल दिया।

पिछले दो पैरों पर खड़े होकर तेंदुए ने सुनील को पंजों से फाड़ना शुरू कर दिया। सुनील के चीख पुकार मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे दर्जनों किसान लाठी- डंडे, फावड़े आदि लेकर दौड़ पड़े। घेराबंदी होने पर तेंदुआ जान बचाकर पास की पुलिया के नीचे पाइप में जा घुसा। घटना स्थल के पास तमाम ग्रामीणों के जुटने पर पुलिया के नीचे पाइप में घुसे तेंदुए को घेर लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए का लगातार 6 घंटे तक रेस्क्यू किया। तेंदुए का रेस्क्यू करने में वन विभाग के पसीने छूट गए,पुलिया के नीचे पाइप में बैठे तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में वन विभाग को 6 घंटे से अधिक का समय लग गया। उधर ग्रामीणों को तेंदुए की दस्तक के बाद और भी अन्य तेंदुए आस -पास के जंगल में होने का डर सता रहा है।तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्र अधिकारी रवि कुमार गंगवार के नेतृत्व में अभियान चलाया, जिसमें एमपी सिंह डिप्टी रेंजर,पीयूष जोशी वन दरोगा केपी सिंह वन दरोगा ,संजय प्रसाद वन दरोगा ,मदन सिंह बीट प्रभारी ,दीपेंद्र सिंह वन रक्षक, कंचन वन रक्षक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।